फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आकाश नगर हादसे के दो आरोपी गिरफ्तार-Ghaziabad city

आकाश नगर हादसे के दो आरोपी गिरफ्तार-Ghaziabad city

Fri, 24 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
आकाश नगर हादसे के दो आरोपी गिरफ्तार-Ghaziabad city
आकाश नगर हादसे के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मसूरी। आकाश नगर में पांच मंजिला इमारत जमींदोज होने के मामले में मसूरी पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अभी कई आरोपी फरार है।
एसएचओ मसूरी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मुकेश कुमार और कृष्णपाल सिंह उर्फ किशनपाल सिंह गालंद हापुड़ के रहने वाले हैं। उन्हें डासना टेंपों स्टैंड के पास से बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गिरफ्तार किया। जमींदोज हुई बिल्डिंग में दो लोगों की जान चली जाने के बाद से दोनों की तलाश की जा रही थी। उनके खिलाफ जीडीए की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 27 जुलाई को मसूरी पुलिस ने मनीष गोयल और दिनेश कुमार को जेल भेजा था। इसके बाद 29 जुलाई को प्रेमपाल सिसौदिया और सतीश तोमर को गिरफ्तार किया गया था। बिहार निवासी ठेकेदार फरार है। वहीं एक आरोपी ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई है।
विज्ञापन


शराबी ने मचाया हल्ला, रात को दौड़े ग्रामीण व पुलिस
मसूरी। ढबारसी गांव में बुधवार रात एक खेत में युवक ने शोर मचाया तो गांव वालों में हड़कंप मच गया। मदद के लिए गांव के लोग और पुलिस पहुंची। हालांकि मामला शराब पीकर हंगामा करने का निकला। पुलिस ने शराबी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे ढबारसी ईदगाह रोड पर एक खेत से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज गांव वालों को सुनाई दी। करीब 30-40 लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी खेत में पहुंची। यहां एक युवक वसीम बेसुध हालत में मिला। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। पुलिस उसे अस्पताल लाई तो डॉक्टरों ने बताया कि शराब ज्यादा पीने की वजह से उसकी यह हालत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed