फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सेल्फी लेनी वाली युवतियों से स्नैचिंग करने वाले तीन दबोचे

सेल्फी लेनी वाली युवतियों से स्नैचिंग करने वाले तीन दबोचे

Mon, 20 Aug 2018 05:24 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
सेल्फी लेनी वाली युवतियों से स्नैचिंग करने वाले तीन दबोचे
सेल्फी लेनी वाली युवतियों से स्नैचिंग करने वाले तीन दबोचे
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिल्ली एनसीआर में सड़क पर सेल्फी लेने वाली युवतियों और महिलाओं से स्नैचिंग करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो बाइक, एक स्कूटी, तीन मोबाइल, दो चाकू, एक तमंचा और 1500 रुपये बरामद हुए हैं। तीनों चोरी के वाहनों से लूट और स्नैचिंग की वारदात करते थे।
सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध वारदात की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस पर एसएचओ साहिबाबाद ने शालीमार गार्डन क्षेत्र के शिव चौक पर एक बाइक और स्कूटी पर आते तीन लोगों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख तीनों भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस जांच में बाइक चोरी की निकली। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी साजिद शालीमार गार्डन, इस्तखार उर्फ लाला निवासी पुरानी सीमापुरी दिल्ली और इमरान निवासी राजीव कालोनी हैं। इनके पास से तीन मोबाइल, दो चाकू, एक तमंचा और 1500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी की बाइक बरामद की है, जो दिल्ली से चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह चोरी के वाहनों से सड़क पर सेल्फी लेने वाली युवतियों और महिलाओं से लूट और स्नैचिंग करते थे।
विज्ञापन


चोरी के वाहनों से करते थे वारदात
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूट की वारदात के दौरान पुलिस और पब्लिक के पकड़े जाने का डर रहता था। इसके चलते वह पहले सुनसान स्थान से बाइक और स्कूटी चोरी करते थे। इसके बाद उन वाहनों से स्नैचिंग करते थे। वारदात के बाद चोरी के वाहनों को पार्किंग में खड़ा कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed