फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गलत इंजेक्शन से सात साल के बच्चे की मौत

गलत इंजेक्शन से सात साल के बच्चे की मौत

Thu, 28 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
गलत इंजेक्शन से सात साल के बच्चे की मौत
गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत, हंगामा
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के हिमालय एंक्लेव में मंगलवार रात गलत इंजेक्शन लगाने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी गैरपंजीकृत डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
मूलरूप से बदायूं के थाना विनावर गांव लालपुर निवासी भगवान स्वरूप खोड़ा के मिथिला विहार कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनका सात वर्षीय बेटा आदित्य (7) और दो बेटियां हैं। भगवान स्वरूप सबमर्सिबल लगाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटे आदित्य को 24 जून से बुखार आ रहा था। वह हिमालय एंक्लेव के बुद्ध बाजार स्थित फैमिली पॉलीक्लीनिक संचालक फैजान खान के पास इलाज कराने पहुंचे। फैजान की दवा से बच्चे की तबीयत में सुधा।र नहीं हुआ। वह सोमवार रात दोबारा क्लीनिक पर पहुंचे तो फैजान ने इंजेक्शन लगा दिया। इससे मंगलवार को आदित्य के शरीर में सूजन आ गई और जगह-जगह निशान पड़ गए। मंगलवार शाम भगवान स्वरूप दोबारा फैजान के पास पहुंचे। जहां उन्होंने फैजान से बेटे को गलत दवा देने की बात कही। आरोप है कि इस पर फैजान ने खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताते हुए सही इलाज करने की बात कही और आरोप है कि विरोध करने पर पीड़ित पिता को जान से मरवाने की धमकी भी दी। घर पहुंचते ही भगवान स्वरूप को पता चला कि आदित्य की मौत हो गई। खोड़ा एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर फैजान खान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बुधवार को फैजान निवासी शक्तिखंड तीन इंदिरापुरम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि फैजान के पास डॉक्टर की कोई डिग्री नहीं है। वह लोगों से झूठ बोलता था कि वह एमबीबीएस है।
विज्ञापन


क्लीनिक बंद कराने और गिरफ्तार करने की मांग पर हंगामा
बेटे आदित्य की मौत के बाद भगवान स्वरूप के घर पर मातम पसर गया। परिजनों का रोना सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे। इसके बाद वहां से करीब 40 से 50 लोग हिमालय एंक्लेव स्थित क्लीनिक पर पहुंचे। जहां गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने क्लीनिक बंद कराने और डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed