{"_id":"5bf70dffbdec2241a8748e3e","slug":"11542917631-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने की दो लाख की देशी-विदेशी सिगरेट बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने की दो लाख की देशी-विदेशी सिगरेट बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। पुलिस ने विभिन्न कंपनी की दो लाख रुपये की नकली सिगरेट बरामद की है। सिगरेट को बेचने वाले कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस को नकली सिगरेट बेचने की पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
जिले में पिछले काफी समय से नकली सिगरेट बेचने का कारोबार खूब फल फूल रहा है। इन सिगरेटों पर विभिन्न कंपनी के नाम तो होते हैं, लेकिन सिगरेटों पर खतरे के निशान नहीं अंकित रहते। लोग जल्दबाजी में इन सिगरेट को नहीं देख पाते। कुछ लोगों ने दुकानदारों से इस संबंध में जानकारी भी की, लेकिन वह संबंधित कंपनी का हवाला देकर शांत कर देते थे। एक एनजीओ के चीफ ट्रस्टी संदीप सूद ने भी पुलिस से नकली सिगरेट बेचने की शिकायत की थी।
थाना कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह ने कई दुकानों पर छापामारी करके दो लाख रुपये की देशी और विदेशी कंपनी की सिगरेट बरामद की है। नकली सिगरेट से सरकार को राजस्व घाटा हो रहा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कई लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कहां-कहां से सिगरेट मगाते थे। कौन लोग सप्लाई करते थे। इसके अलावा सप्लाई करने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जाएगी।