{"_id":"5ba0e85e867a557f240489f1","slug":"11537271902-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक से बदमाशों ने लूटा कैश और मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक से बदमाशों ने लूटा कैश और मोबाइल
Updated Tue, 18 Sep 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक चालक से बदमाशों ने लूटा कैश और मोबाइल
साहिबाबाद। जीटी रोड स्थित वृंदावन गार्डन के पास रविवार देर रात खराब हुए ट्रक के चालक से बदमाशों ने तीन हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। वारदात के दौरान चार ट्रक को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था। पीड़ित ने साहिबाबाद पुलिस से शिकायत की है।
मूलरूप से गुजरात के बलसाड जिला निवासी परमजीत सिंह ट्रक लेकर गाजियाबाद आया था। शनिवार रात करीब पौने 11 बजे वृंदावन गार्डन के पास ट्रक खराब हो गया। वह ट्रक को सही कर स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। जबकि परिचालक आसपास मैकेनिक की तलाश में गया था। इस बीच बार्डर सीमा की ओर से काली बाइक सवार दो बदमाश आए और जान से मारने की धमकी देकर परमजीत से मोबाइल और तीन हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ साहिबाबाद दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल की लोकेशन के आधार बदमाशों की तलाश की जा रही है।