{"_id":"5b281b164f1c1b6c4d8b7599","slug":"11529355030-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से अश्लील हरकत की, विरोध पर सिर फोड़ा-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से अश्लील हरकत की, विरोध पर सिर फोड़ा-Ghaziabad city
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से अश्लील हरकत की, विरोध पर सिर फोड़ा
मसूरी। महिला सुरक्षा के दावे फेल हो रहे हैं। मसूरी में कुछ युवकों ने पहले युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की, परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके घर जाकर युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से युवती के सिर पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता के परिजनों ने पांच आरोपियों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मसूरी की एक कालोनी में रहने वाली युवती रविवार को किसी काम से घर से निकली थी। इसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। युवती ने विरोध किया, लेकिन आरोपी मनमानी करते रहे। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को पूरी घटना बताई। युवती के चाचा, पिता और अन्य परिजन आरोपियों के परिजनों से शिकायत करने उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने उल्टा उन्हीं से गाली-गलौज की और मारने के लिए दौड़े। पीड़ित पक्ष के लोग दौड़ कर घर आ गए और किसी तरह जान बचाई। पांच आरोपी बोबी, इरफान, इमरान, जब्बार, सारिक और नदीम उनके पीछे घर पहुंचे और पीड़िता पर फरसे से हमला कर जान लेने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया। एएसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि पीड़िता के चाचा की तहरीर पर सोमवार को पांचों आरोपियों पर छेड़छाड़ व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।