{"_id":"5a25a58d4f1c1b8b688b6a4c","slug":"11512416653-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को स्कूल छोडने जा रही महिला से लूटे कुंडल-चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को स्कूल छोडने जा रही महिला से लूटे कुंडल-चेन
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिला से लूटे कुंडल-चेन, विरोध पर पत्थर मारा
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-तीन स्थित महागुन मॉल के पास सोमवार सुबह बेटे को स्कूल बस तक छोड़ने जा रही महिला से दो बदमाशों ने कुंडल और चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला और उसके 13 साल के बेटे को पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति ने लूट कराई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
मूलरूप से पटना निवासी प्रतिभा झा वैशाली सेक्टर-तीन में बेटे के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा दिल्ली के आनंद विहार स्थित एक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। सोमवार सुबह करीब 6.30 पर वह बेटे को महागुन मेट्रो मॉल के पास स्कूल बस में बैठाने जा रही थीं। घर से कुछ ही दूरी पर दो बदमाशों ने उनके एक कान का कुंडल और चेन लूट लिया। उन्होंने विरोध करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। इस पर दूसरे बदमाश ने उनके सिर पर पत्थर मार दिया। इस पर बेटा हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गया तो उसे पीटा। वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े साथी के साथ फरार हो गए। उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची।
--------
पति के खिलाफ दी तहरीर
प्रतिभा का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि उनके पति वर्ष 2014 से एक महिला के साथ रह रहे हैं। उन्होंने अपने पति पर लूट कराने का आरोप लगाते हुए इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। एसएचओ इंदिरापुरम सुशील दुबे ने बताया कि महिला ने लूट की शिकायत दी है। पति के साथ उनका विवाद चल रहा है। मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।