फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   छेड़छाड़

छेड़छाड़

Thu, 23 Nov 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
छात्रा से छेड़छाड़, थाने में भी अभद्रता पर हंगामा
विज्ञापन

मुरादनगर। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही साइकिल सवार 12वीं की छात्रा से कन्नौजा-धेदा रोड पर चार युवकों ने छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। जब छात्रा शिकायत करने थाने पहुंची तो वहां पर पुलिसकर्मियों ने उसके और परिजनों के साथ अभद्रता व धक्कामुक्की की। इसके बाद लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छेड़छाड़ के आरोपियों के घर वालों को हिरासत में लिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी कक्षा 12वीं की छात्रा है। वह रोजाना ट्यूशन पढ़ने साइकिल से मुरादनगर आती है। वह बुधवार शाम करीब साढे़ छह बजे गांव लौट रही थी। जब वह कन्नौजा-धेदा रोड पर सरकारी स्कूल के पास पहुंची तो बाइक सवार चार युवकों ने उसकी साइकिल ओवरटेक कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं, युवकों ने उसका बैग फेंककर दुपट्टा खींच लिया। जब छात्रा ने विरोध किया तो युवकों ने मारपीट की। किसी तरह छात्रा युवकों से बचकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और लिखित मेें शिकायत की। आरोप है कि शिकायत देते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने छात्रा और उसके परिजनों को उल्टा-सीधा कहना शुरू कर दिया और उनके साथ अभद्रता, धक्कामुक्की की। परिजनों ने सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने थाने में जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देखकर सीओ सदर राजकुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपी युवकों के परिजनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed