{"_id":"5cb0e442bdec22143356e4a4","slug":"111555096642-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली को डरा धमकाकर छह माह तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साली को डरा धमकाकर छह माह तक किया दुष्कर्म
Sat, 13 Apr 2019 12:51 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजा साली को डरा-धमकाकर छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता ने अपनी मां को घटना बताई। मां की तहरीर पर कविनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कविनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रही है। उसकी बड़ी बेटी की शादी वियजनगर थाना क्षेत्र में हुई थी। उसकी छोटी बेटी का वहां आना-जाना रहता था। इसी दौरान बड़ी बेटी के पति ने छोटी बेटी के साथ सितंबर में डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। वह लगातार डराता रहा और दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
पीड़िता ने फिर से विरोध किया तो धमकी देने लगा कि तेरे अश्लील फोटो खींच लिए हैं। फोटो वायरल कर देगा। युवती डर के कारण किसी को कुछ नहीं बोल पाई। धीरे-धीरे उसने और ज्यादा शोषण शुरू कर दिया। वह कभी भी उसे बुला लेता। हरकतों से तंग आकर युवती ने अपनी मां को सारी कहानी बताई। मां ने दामाद को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। सास ने दामाद इरशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन