{"_id":"5c7f77f4bdec2214676a972f","slug":"111551857652-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! पब-बार में कहीं हो न जाए ठगी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सावधान! पब-बार में कहीं हो न जाए ठगी का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधान! पब-बार में कहीं हो न जाए ठगी का शिकार
गाजियाबाद। अगर आप पब या बार में जाते हैं तो सतर्क हो जाएं। आप यहां ठगी का शिकार हो सकते हैं। दरअसल, मौज-मस्ती और शराब का सेवन करने के बाद नशे में क्रेडिट-डेबिट कार्ड से भुगतान करने वालों को चकमा देकर बार वेंडर कार्ड स्वैपिंग कर लेते हैं। यहीं नहीं कई बार ज्यादा रकम स्वैप कर लेते हैं। पूर्व में गाजियाबाद में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, अब नोएडा में इस तरह से ठगी करने वाले बार टेंडर पकड़े गए हैं। गाजियाबाद पुलिस ने ऐसे ठगों पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
बार या पब में शराब-बीयर का सेवन करने के बाद अक्सर लोग बेपरवाह हो जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर बार टेंडर कार्ड स्वाइप कराने वालों के कार्ड की क्लोनिंग कर लेते हैं। बाद में उनके खातों से रकम निकाल ली जाती है। गाजियाबाद के टीएचए में कई ऐसे मामले पूर्व में सामने आ चुके हैं, जब कार्ड क्लोनिंग के बाद मोटी रकम कार्ड से स्वाइप कर ली गई। इनकी शिकायत गाजियाबाद पुलिस के साइबर सेल में दर्ज हैं। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल का कहना है कि साइबर ठगी के संबंध में लोगों को समय-समय पर जागरुक किया जा रहा है। इसी का असर है कि कार्ड क्लोनिंग के मामलों में कमी आई है, लेकिन ओटीपी व अन्य डिटेल जानकर ठगी करने के मामले सामने आ रहे हैं। पब-बार समेत मॉल्स में कार्ड स्वैप कराते वक्त लोगों को भी सावधानी बरती चाहिए। किसी कर्मचारी के हाथ में कार्ड न दे और अपने आगे ही कार्ड स्वाइप कराएं। उनका कहना है कि पब-बार में कार्ड क्लोनिंग की शिकायत मिलेगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।