{"_id":"5b7f178442c79246773ea9d1","slug":"111535055748-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को घर से निकाले बगैर मकान कर दिया सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को घर से निकाले बगैर मकान कर दिया सील
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा छत पर, मकान कर दिया सील
साहिबाबाद। खोड़ा में बृहस्पतिवार को एक मकान सील करने के दौरान नगरपालिका परिषद की लापरवाही सामने आई है। टीम ने बच्चे को मकान से बाहर निकाले बिना घर सील कर दिया। बच्चे के चिल्लाने पर लोगों ने सीढ़ी लगाकर बच्चे को बाहर निकाला। नगरपालिका कर्मियों की लापरवाही से लोगों में गुस्सा है।
मूलरूप से बदायूं की रहने वाली विमलेश का मकान खोड़ा के सोम जबाजार में है। विमलेश को नगरपालिका ने जर्जर मकान का हवाला देकर मकान खाली करने का नोटिस दिया था। बृहस्पतिवार को नगर पालिका की टीम ने मकान को सील कर दिया। टीम के जाने के बाद छत पर खेल रहे बच्चे की आवाज सुनाई दी। मकान सील होने से बच्चा बाहर नहीं निकल पाने से घबराया हुआ था। लोगों ने सीढ़ी को छत के सहारे लगाकर बच्चे को बाहर निकाला। आसपास के लोगों का आरोप है कि नगरपालिका मकान सीलिंग के नाम पर लोगों का उत्पीड़न कर रही है। इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी। मामले में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि बच्चा पड़ोस की छत पर पतंग उड़ा रहा था, जो सीलिंग के बाद छत पर पहुंच गया। टीम ने पूरे घर को देखने के बाद ही मकान सील किया था।