फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   भाजपा नेता के बेटे से पुलिस ने पिस्टल की बरामद

भाजपा नेता के बेटे से पुलिस ने पिस्टल की बरामद

Thu, 18 Jan 2018 01:25 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के बेटे से पुलिस ने पिस्टल की बरामद
भाजपा नेता की निशानदेही पर पिस्टल बरामद
विज्ञापन

- मेवाड़ कालेज के बाहर सीनियर छात्र पर फायरिंग करने का मामला
- पुलिस ने आरोपी को लिया था छह घंटे की रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-4 स्थित मेवाड़ कॉलेज के बाहर सीनियर छात्र पर फायरिंग करने के आरोपी बीएएलएलबी के छात्र और भाजपा नेता सुदेश कश्यप के बेटे गौरव कश्यप को पुलिस ने बुधवार को छह घंटे की रिमांड पर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वसुंधरा सेक्टर-2ए की ग्रीन बेल्ट से 32 बोर की पिस्टल बरामद की है। बुधवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे आरोपी को रिमांड का समय खत्म होने पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस को बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आरोपी छात्र की 6 घंटे की रिमांड मिली थी। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने वसुंधरा सेक्टर-2 ए स्थित ग्रीन बेल्ट के पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने वारदात के करीब तीन माह पूर्व 50 हजार रुपये में .32 बोर की अवैध पिस्टल को खरीदा था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 27 दिसंबर को गौतमबुद्धनगर के बिसरख निवासी बीएएलएलबी के फाइनल ईयर के छात्र अभिषेक पर गौरव कश्यप ने पिस्टल से चार राउंड फायरिंग कर दी थी, जिसमें वह बाल-बाल बचा था। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। 10 जनवरी को आरोपी ने गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो पुलिस पर था दबाव
करीब छह घंटे की रिमांड पर रखने के बाद भी पुलिस आरोपी को दिनभर मीडिया से छिपाती रही। पुलिस सूत्रों की मानें तो भाजपा नेता सुदेश कश्यप का बेटा होने के कारण पुलिस अधिकारियों पर दबाव था। यही कारण था कि पुलिस अधिकारियों ने आरोपी छात्र की छह घंटे की रिमांड के दौरान किसी को कोई भनक तक नहीं लगने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed