फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लोनी में दो युवकों ने बस में लगायी आग-Cordination

लोनी में दो युवकों ने बस में लगायी आग-Cordination

Sat, 26 Aug 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
लोनी में दो युवकों ने बस में लगायी आग-Cordination
लोनी में दो युवकों ने फूंकी रोडवेज बस
विज्ञापन

लोनी बस डिपो के बाहर शुक्रवार शाम दो संदिग्ध युवकों ने रोडवेज बस में आग लगा दी। बस में आग लगते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रोडवेज यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी और अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया। रोडवेज कर्मियों ने आशंका जताई कि डेरा समर्थकों ने बस में आग लगाई है। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था।
रोडवेज बस चालक फिरोज खान शाम करीब साढ़े चार बजे पूरा महादेव के लिए बस लेकर लोनी डिपो से निकले। डिपो के गेट पर दो युवक बस में चढ़े और बताया कि बड़ौत जाना है। चालक ने बताया कि बस पुरा महादेव जा रही है, इस पर दोनों युवक नीचे उतर गए। इसके बाद युवकों ने बस के गेट पर तरल पदार्थ डालकर आग लगा दी। ड्राइवर ने बस से कूदकर जान बचाई। आग लगते ही पूरे डिपो में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में 20 अग्निशमन यंत्रों से डिपो कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने आग बुझाई। आग बुझने तक बस की सीटें जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

एआरएम आरके जौहरी ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी लेकिन फायर कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सके। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे सीओ दुर्गेश कुमार, लोनी बार्डर थाना एसएचओ अरुण कुमार ने ड्राइवर और कंडक्टर सोनू से पूछताछ की। सीओ का कहना है कि आरोपी दोनों युवक अज्ञात हैं। जांच की जा रही है कि दोनों डेरा समर्थक थे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगाने में किया तीव्र केमिकल का इस्तेमाल
बस में आग लगाने के लिए तीव्र केमिकल का प्रयोग किया गया था। युवक ज्वलनशील तरल पदार्थ की बोतल बस में फेंक कर मौके से फरार हो गए। केमिकल बस पर गिरते ही तेजी से आग लगी। फोरमैन प्रेमवीर सिंह का कहना है कि बस में केमिकल की बोतल के टुकड़े मिले हैं।


बस डिपो और रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात
लोनी डिपो में बस को आग लगाने की सूचना के बाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ के अलावा स्थानीय पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। रोडवेज डिपो के बाहर भी भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने स्टेशन और बस डिपो पर संदिग्धों की तलाशी ली। वहीं दिल्ली लोनी बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेडिंग कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed