फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1.20 lakh robbed at gun point by supervisor

गन प्वाइंट पर सुपरवाइजर से 1.20 लाख लूटे

Tue, 13 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 13 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
1.20 lakh robbed at gun point by supervisor
gun
बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में बाइक सवार दो बदमाशों ने कंपनी सुपरवाइजर पर तमंचा तानकर 1.20 लाख रुपये लूट लिए। इस संबंध में कविनगर थाने में तहरीर दी गई है, हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


लालकुआं के पास पंचशील कालोनी निवासी अनिल कुमार बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित परमहंस इंटरप्राइजेज में सुपरवाइजर हैं। अनिल ने बताया कि कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए शनिवार को वह बैंक से 2.80 लाख रुपये निकालकर लाए थे।
विज्ञापन


उन्होंने 1.60 लाख रुपये कर्मचारियों को उनकी सैलरी दे दिए थे जबकि 1.20 लाख रुपये बचे थे, जिन्हें वह बैग में लेकर कंपनी में ही बने ऑफिस बैठे में थे। दोपहर करीब सवा 12 बजे बाइक सवार दो बदमाश वहां आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफिस में घुसकर उन्होंने उन पर तमंचा तान दिया और मारपीट कर नोटों से भरा बैग लूटकर भाग गए। उन्होंने कविनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया, मगर रिपोर्ट नहीं लिखी।

वह दिन दिन से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं। इस संबंध में कविनगर एसओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला फर्जी प्रतीत हो रहा है।

सिक्योरिटी ऑफिस में घुसकर ढाई लाख लूटे
ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित साईं सिक्योरिटी सर्विस में घुसकर सोमवार सुबह नकाबपोश तीन बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की और स्कूटी से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है, लेकिन पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है।     
 
गौतम विहार गौंडा दिल्ली निवासी आशीष ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया लोनी में साईं सिक्योरिटी सर्विस चलाते हैं। सोमवार सुबह वह आफिस में सुरक्षा गार्ड्स को वेतन बांट रहे थे। इसी दौरान सफेद स्कूटी सवार तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे।

एक युवक स्कूटी लेकर बाहर खड़ा रहा, जबकि दो युवक ऑफिस के अंदर पहुंच गए। दोनों बदमाशों ने आशीष को गन प्वाइंट पर ले लिया और ढाई लाख रुपये लूट लिए। ऑफिस में मौजूद आशीष और उनके दो जानकारों ने बदमाशों का पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश फायरिंग कर स्कूटी से फरार हो गए।

सीओ अनिल यादव का कहना है कि वारदात प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पास लगे सीसीटीवी की फुटेज लेकर जांच की जा रही है।       

बदमाशों ने किसान से ट्रैक्टर लूटा
 दो दिन पूर्व दुहाई गांव में तीन-चार बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर किसान को घायल कर दिया और उसका ट्रैक्टर लूटकर भाग निकले। गंभीर हालत में किसान को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उनके पिता राजवीर सिंह (65) खेत में कोल्हू पर थे। इसी बीच हथियारों से लैस तीन-चार बदमाश आए और ट्रैक्टर लूटकर ले जाने लगे।

विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर उनको घायल कर दिया और ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। बाद में परिवार के लोगों ने उनको गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ऑटो में सवार युवक से लूटा मोबाइल
ऑटो में सवार एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने रविवार रात पसौंडा के पास मोबाइल झपट लिया। युवक ऑफिस से घर लौट रहा था। शालीमार गार्डन निवासी मोहित शर्मा नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।


रविवार रात करीब आठ बजे वह घर लौट रहे थे। मोहन नगर से ऑटो में सवार होकर घर जा रहे थे। पसौंडा के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। मोहित ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed