{"_id":"61e4719c8b088d11f25b96a2","slug":"crime-thagi-ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2327700152","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम लोन कराने के नाम पर हेड कांस्टेबल से ठगे 8 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम लोन कराने के नाम पर हेड कांस्टेबल से ठगे 8 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होम लोन कराने के नाम पर हेड कांस्टेबल से ठगे 8 हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। सीओ सिटी कार्यालय में कार्यरत हेड कांस्टेबल से होम लोन कराने के नाम पर आठ हजार रुपये की ठगी कर ली। हेड कांस्टेबल का कहना है कि 60 हजार में लोन कराने का ठेका लेकर आरोपी ने विभिन्न कामों के लिए 30 हजार रुपये ले लिए, लेकिन लोन नहीं कराया। लोन नहीं कराने पर रुपये वापस मांगने पर किसी तरह उसने 22 हजार लौटाए, लेकिन 8 हजार नहीं दिए। हेड कांस्टेबल ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
हेड कांस्टेबल अभिषेक सक्सेना का कहना है कि होम लोन कराने के लिए न्यू पंचवटी कॉलोनी निवासी नरेश कुमार ने उन्हें लोन कराने का आश्वासन दिया। इसके लिए उसने लोन कराने में 60 हजार का खर्च आने की बात कही। लोन प्रक्रिया में नरेश ने पहले पांच हजार रुपये ले लिए। इसके बाद अन्य चार्ज के नाम पर 2950 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में नरेश ने नक्शा बनवाने के नाम पर 25 हजार रुपये ले लिए। नरेश ने हेड कांस्टेबल को 10 से 12 दिन में लोन कराने का आश्वासन दिया। करीब एक सप्ताह बाद उन्होंने पूछा तो नरेश ने नक्शा न बनने की बात कही। देरी का कारण पूछने पर उसने अपने सीनियर अशोक आहूजा से बात करने को कहा। अशोक आहूजा से संपर्क करने पर बताया कि नरेश ने 25 हजार रुपये खर्च कर दिए हैं। इसमें नरेश ने 10 हजार रुपये अशोक को दे दिए थे, लेकिन हेड कांस्टेबल के 15 हजार रुपये नहीं लौटाए। ऐसे में हेड कांस्टेबल ने अशोक आहूजा से अपना लोन कराया। जिसमें 72 हजार रुपये खर्च हो गए। तगादा करने पर नरेश ने 7 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाकी 8 हजार रुपये नहीं लौटाए। आरोप है कि फोन करने पर नरेश धमकी दे रहा है कि दोबारा फोन किया तो वह पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर देगा।
नगर कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।