{"_id":"603b1e6999f2fc52d96ed972","slug":"crime-news-in-rajnagar-robbery-on-gun-point-in-businessmans-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: कारोबारी के घर में डकैती से सनसनी, 15 लाख से अधिक का सामान लूटकर बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: कारोबारी के घर में डकैती से सनसनी, 15 लाख से अधिक का सामान लूटकर बदमाश फरार
Sun, 28 Feb 2021 10:31 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी के घर में डकैती से सनसनी
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के राजनगर में डकैती की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। राजनगर सेक्टर-6 स्थित एक आयुर्वेदिक दवा कारोबारी के घर में रविवार को आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों द्वारा डकैती डालने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
बताया गया कि बदमाश बालकनी की खिड़की उखाड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद दंपती और दो बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर की बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। वे 15 लाख से अधिक का माल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
रविवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और परिवारवालों से बातचीत करने के बाद जांच शुरू की। दरअसल, राजनगर सेक्टर 6 की कोठी नंबर 5 बी में पवन गर्ग पत्नी रिशु गर्ग और दो बेटों 15 वर्षीय शिवा गर्ग व 13 वर्षीय आधर्व के साथ रहते हैं। पवन गर्ग की चौपला मंदिर के निकट भोला नाथ पंसारी के बगल में जय दयाल सतीश चंद्र के नाम से आयुर्वेदिक दवा का कारोबार है।
विज्ञापन
पवन गर्ग ने बताया कि रविवार रात करीब 3:30 बजे नकाबपोश छह बदमाश घर के बाहरी हिस्से में लगी खिड़की उखाड़कर घर में घुस आए और सो रहे परिवार को गन पॉइंट पर ले लिया। उन्होंने बताया कि चार बदमाश कमरे में थे, जबकि दो बदमाश गैलरी में खड़े थे।
कमरे में आए चारों बदमाशों में से दो के हाथ में तमंचे और दो के हाथ में चाकू थे। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे और इसके बाद घर में रखे करीब 12 लाख रुपये के जेवरात, डेढ़ लाख रुपए की नकदी के अलावा अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।