{"_id":"5da231b88ebc3e014e280f8a","slug":"crime-ghazibad-ghaziabad-news-gbd1863491109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख कैश व १६ किलो चांदी कार सहित लेकर भागा ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख कैश व १६ किलो चांदी कार सहित लेकर भागा ड्राइवर
विज्ञापन
ढाई लाख कैश व 16 किलो चांदी कार सहित लेकर भागा ड्राइवर
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में मथुरा के चांदी सप्लायर का ड्राइवर लाखों रुपये का कैश, चांदी व गाड़ी लेकर भाग गया। पीड़ित सप्लायर के मुताबिक वह सहारनपुर से चांदी खरीदकर गाजियाबाद में सप्लाई करने आए थे। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मथुरा के गोविंदनगर निवासी सचिन अग्रवाल चांदी के सप्लायर हैं। उनकी गाड़ी पर मथुरा के ही छरेरा निवासी शकील बतौर ड्राइवर नौकरी करता है। सचिन अग्रवाल के मुताबिक गत को वह स्विफ्ट कार से सहारनपुर गए थे। वहां से 16 किलो कच्चा-पक्की चांदी खरीदी और अपने दोस्त हरिओम बंसल के साथ बृहस्पतिवार को गाजियाबाद आ गए। चंद्रपुरी में एमबी गर्ल्स कॉलेज के पास कार खड़ी कराकर चाबी अपने पास ले ली और चौपला बाजार में ज्वेलर्स के पास चले गए। सचिन अग्रवाल का कहना है कि ड्राइवर शकील कार से चार्जर निकालने की बात कहकर उनसे चाबी ले गया।
शुरू में कार तलाश कराने का नाटक किया
सचिन अग्रवाल का कहना है कि वह करीब चार घंटे बाद कॉलेज के पास पहुंचे तो कार वहां से गायब थी। ड्राइवर शकील से कार से बारे में पूछा तो उसने भी जानकारी से इन्कार कर दिया। इसके बाद कार की तलाश शुरू कर दी गई। शकील भी कार तलाशने की बात कहकर मौके से निकल गया। घंटों खोजबीन के बाद भी कार का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
ड्राइवर भी हुआ लापता, मोबाइल बंद किया
पीड़ित चांदी सप्लायर का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने के बाद वह फिर से कॉलेज के पास पहुंच गए। ड्राइवर शकील को फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच्ड ऑफ मिला। सप्लायर का कहना है कि उनकी कार में ढाई लाख रुपये, 16 किलो चांदी व एटीएम कार्ड रखा था, जिसे उनका ड्राइवर कार सहित लेकर फरार हो गया। नगर कोतवाल लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।