{"_id":"61e321d66506bd5ca2271341","slug":"crime-ghaziabad-shahibabad-news-gbd2327129134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी में भाजपा नेता ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी में भाजपा नेता ने की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहासुनी में भाजपा नेता ने की फायरिंग
साहिबाबाद। रामप्रस्थ में गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर फायिरंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की पिस्टल जब्त कर ली है।
रामप्रस्थ में एक खोखे के पास चार लोग खड़े थे। वहां गाड़ी हटाने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर एक पक्ष से युगांक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सूर्य नगर निवासी विश्वास मिश्रा पर फायरिंग कर दी। आरोपी युगांक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का पूर्व मंडल अध्यक्ष है। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। और आरोपी की लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है।
थाना प्रभारी बिजेश सिंह का कहना है कि घटना में लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर उसका लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सचिन डेड़ा का कहना है कि युगांक पूर्व में पदाधिकारी था। इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।