{"_id":"699df0e0e74bfb76940520a4","slug":"crime-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-830146-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन लोगों को साइबर ठगों ने लगाई 3.57 लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन लोगों को साइबर ठगों ने लगाई 3.57 लाख की चपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने तीन लोगों को अलग-अलग तरीके से निशाना बनाकर उनसे 3.57 लाख रुपये ठग लिए। तीनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनको फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू करा दी गई है।
सस्ते सीमेंट के चक्कर में गंवा दिए 1.70 लाख
विजयनगर के रमाशंकर शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। बात करने वाले ने खुद को नामी सीमेंट कंपनी का अधिकारी बताया। कहा कि वह सीधे फैक्ट्री से सीमेंट भेजते हैं। अभी इस पर छूट चल रही है। उनको प्लॉट में निर्माण कराने के लिए सीमेंट की जरूरत भी थी। आरोपी के आश्वासन पर वह सीमेंट खरीदने के लिए तैयार हो गए। उसके दिए गए खाते में उन्हाेंने 1.70 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उनके पते पर सीमेंट पहुंच जाएगा, लेकिन एक सप्ताह बाद भी सीमेंट नहीं आया। इसके बाद आरोपी ने अपना नंबर बंद कर लिया। इस मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पेंसिल कारोबार शुरू करने के नाम पर 58 हजार की ठगी
मधुबन-बापूधाम के विला आनंदम निवासी आशिमा सिंघल ने बताया कि 12 नवंबर 2026 को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। बात करने वाले ने कहा कि उनकी कंपनी पेंसिल का कारोबार करती है। वह थोड़ी धनरशि निवेश करके अच्छी कमाई कर सकती हैं। उनको ऑर्डर ऑनलाइन मिलेगा, इसकी उनको डिलीवरी करानी है। झांसे में आकर उन्होंने आरोपी के दिए गए खाते में 58 हजार की धनराशि ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरोपी ने संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
मोबाइल हैक करके निकाले 1.29 लाख
विजयनगर प्रताप विहार निवासी पंकज सांगवान ने बताया कि 15 फरवरी को उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके दोनों क्रेडिट कार्ड से चार ट्रांजेक्शन हुए और मोबाइल नंबर की कॉल भी फॉरवर्ड कर ली गई। ऐसा करके उनके क्रेडिट कार्ड से 1.29 लाख रुपये निकाल लिए गए। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।