फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cracks in houses due to floods, difficulties continue

Ghaziabad News: बाढ़ से घरों में दरार, मुश्किलें बरकरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cracks in houses due to floods, difficulties continue
साहिबाबाद। करहेड़ा व सिटी फारेस्ट इलाके में बाढ़ के पानी से घरों में दरार, सीलन व नींव में पानी आने और घरों का सामान होने की शिकायतें आ रही हैं जबकि एक दो जगह पर ही एक डेढ़ फुट पानी भरा हुआ है और अधिकांश जगह से पानी उतर चुका है। स्वास्थ्य व नगर निगम की टीम राहत दिलाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि करहेड़ा में राम कॉलोनी, महादेव चौराहा और शिवचौक के बीच, कान्हा उपवन में एक डेढ़ फुट पानी है जबकि खाली प्लॉट व निचले इलाकों में जमा पानी को पंप लगवाकर निकलवाया जाएगा। अगले दो तीन दिन में बाढ़ के पानी से बहुत हद तक राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

करहेड़ा निवासी दुर्गेश ने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण उनके घर में कई जगह दरार आ गई है। लिंटर के पास दरार आने से मकान के गिरने का भी खतरा बना हुआ है। इससे पड़ोसी को भी नुकसान हो सकता है। राम कॉलोनी निवासी संजीव ने बताया कि उनके घर का फर्श नीचे बैठ गया है। इससे दीवारों को भी नुकसान होने की संभावना है। घर में सीलन भी आई हुई है। सीलन के दूर होने पर फर्श को सही कराया जाएगा। करहेड़ा में शीशे का गोदाम चलाने वाले प्रवेश ने बताया कि गोदाम का फर्श नीचे बैठ गया। इससे गोदाम में रखे माल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों के संतुष्ट होने पर बंद होगा शिविर
एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि करहेड़ा कंपोजिट विद्यालय में चल रहे राहत शिविर में अभी भी लोग रह रहे हैं हालांकि बाढ़ का पानी उतरने पर काफी लोग घरों में जा चुके हैं। वहीं, शिविर को बंद करने से पहले लोगों की राय ली जाएगी। लोगों के पूरी तरह से संतुष्ट होने पर ही शिविर काे बंद किया जाएगा।



निगम जुटा, स्वास्थ्य आज लगाएगा शिविर
नगर निगम की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत देने में जुटी हुई हैं। गली मोहल्लों में एंटी लार्वा का छि़ड़काव, सेनिटाइजेशन आदि कार्य कराए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को इलाके में शिविर लगाया जाएगा। लोगों की जांच के अलावा दवाओं का वितरण किया जाएगा। टीम घर जाकर भी बीमारियों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed