फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Couple crushed to death by truck in Ghaziabad

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: ट्रक के नीचे कुचलकर दंपती की मौत, वाहन ओवरटेक करते समय हुई दुर्घटना

Wed, 13 Sep 2023 07:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 13 Sep 2023 07:03 PM IST
सार

गाजियाबाद में ट्रक से कुचलकर दंपती की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए अरुण और सुनीता मूलरूप से असम के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Couple crushed to death by truck in Ghaziabad
हादसे का शिकार हुए अरुण और सुनीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनगर एक्सटेंशन में बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे ओमेगा चौराहे के पास पहलवान ढाबे के सामने स्कूटी सवार दंपती ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में राज एम्पायर सोसायटी निवासी अरुण (28) और उनकी पत्नी सुनीता ( 27 ) की मौत हो गई। वे ओमेगा चौराहे की ओर से जा रहे थे। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए अरुण अपनी पत्नी सुनीता के साथ राजनगर एक्सटेंशन की एम्पायर सोसाइटी में रहते थे। अरुण मूल रूप से असम के सिलगुडी माल बाजार के रहने वाले थे। वायरल सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी अरुण चलाते नजर आ रहे हैं। अरुण ने ओवरटेक करके ट्रक से आने निकले तो परिचालक साइड से उनकी स्कूटी में टक्कर लग गई और दोनों ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में उनका हेलमेट दूर जाकर गिरा। एसीपी नंदग्राम कार्यवाहक रितेश त्रिपाठी का कहना है कि मामले में ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed