{"_id":"66f485325ffb002afd0298b4","slug":"couple-attacked-with-sharp-weapon-house-vandalized-ghaziabad-news-c-30-gbd1006-475061-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दंपती पर धारदार हथियार से किया हमला, घर में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दंपती पर धारदार हथियार से किया हमला, घर में की तोड़फोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर। शिवपुरी कॉलोनी में जमीन के विवाद में लोगों ने घर में घुसकर दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दंपती ने बताया कि आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की है। पुलिस से पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।
शिवपुरी कॉलोनी में हरेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। बताया कि बुधवार को सुबह करीब चार बजे वो लोग सो रहे थे। इसी बीच अचानक कुछ लोग घर में घुस आए और धारदार हथियार से उन पर और उन पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर टीवी, फ्रिज व अन्य सामान तोड़ दिया। पीड़ित ने निवाड़ी रोड स्थित पुलिस चौकी में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। पीड़त परिवार ने पुलिस कमिश्रर और सीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-