{"_id":"57e2dbbd4f1c1b1539a83ddb","slug":"councillor-for-the-water-tank-up-to-the-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए पार्षद का टंकी पर चढ़कर ‘ड्रामा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए पार्षद का टंकी पर चढ़कर ‘ड्रामा’
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ा पार्षद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर, सड़क, पानी और फॉगिंग के लिए तीन दिन से भूखहड़ताल के बावजूद सुनवाई न हुई तो बुधवार को वार्ड-39 के पार्षद और कालोनी के लोगों का गुस्सा भड़क गया। पार्षद शेखर त्यागी और उनके समर्थक सुसाइड करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए।
सूचना मिली तो प्रशासन और पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। सीओ, सिटी मजिस्ट्रेट, फायर स्टेशन ऑफिसर और प्रभारी नगर आयुक्त ने मौके पहुंच पार्षद को आश्वासन देकर नीचे उतारा।
बसपा पार्षद शेखर त्यागी का कहना है कि 18 साल पहले 1.20 करोड़ की लागत से निगम ने पानी की टंकी तो बना दी, लेकिन इसमें पानी आज तक नहीं भरा गया। इसे चालू करने की मांग कई साल से की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने नेहरू नगर थर्ड की अंदरूनी सड़कों का निर्माण, पार्कों की दशा सुधारने, अधूरे नाले का निर्माण पूरा कराने और वार्ड में फॉगिंग कराने समेत 18 मांगें निगम अधिकारियों के समक्ष रखी थीं। तीन दिन से भूखहड़ताल के बावजूद निगम अधिकारियों ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया।
इससे बुधवार को पार्षद और उनके समर्थकों का गुस्सा भड़क गया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह सुसाइड करने वह पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर डीएम ने तत्काल अधिकारियों को मौके पर भेजा।
सिटी मजिस्ट्रेट बीडी सिंह, सीओ सेकेंड मनीष मिश्रा, फायर स्टेशन ऑफिसर आरके यादव, एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम मौके पर पहुंचे और पार्षद को नीचे बुलाने का प्रयास किया।
पार्षद ने नगर आयुक्त अब्दुल समद के आने तक नीचे आने से मना कर दिया और कूदने की कोशिश की। किसी तरह पार्षद को टंकी से नीचे उतारा गया। इसके बाद प्रभारी नगर आयुक्त एसके तिवारी, जीएम जलकल संजय सिन्हा, अधिशासी अभियंता एसएस चौहान, अवर अभियंता जलकल एके त्रिपाठी, सेनेट्री इंस्पेक्टर वीपी शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने खराब हैंडपंप तत्काल ठीक कराने के लिए कर्मचारी लगा दिए। सड़क, सीवर, नाले की अन्य मांगों को भी जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया।
भाजपा नेता ने निकाला समाधान
बंद पड़ी पानी की टंकी को शुरू करने का समाधान भाजपा नेता अतुल गर्ग ने निकाला। उन्होंने अधिकारियों को सुझाव दिया कि दिन के समय ट्यूबवेल का पानी कालोनी में सप्लाई किया जाए, मगर रात 11 बजे के बाद इससे टंकी को भरा जाए।
इसके लिए ट्यूबवेल में वॉल लगवा दिया जाए। रात 11 बजे के बाद इस वाल्व से कालोनी की सप्लाई रोककर टंकी को भरा जाए। इस पर सभी लोगों ने अपनी सहमति जता दी। नगर निगम अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां वाल्व लगवा दिया जाएगा। उधर पार्षद शेखर त्यागी का कहना है कि अधिकारियों ने आश्वासन को जल्द ही पूरा न किया तो वह फिर आंदोलन करेंगे।