{"_id":"58d7eade4f1c1bfc2f1a3848","slug":"corruption-in-uttar-pradesh-will-be-free-in-100-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘100 दिन में भ्रष्टाचार मुक्त होगा उत्तर प्रदेश’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘100 दिन में भ्रष्टाचार मुक्त होगा उत्तर प्रदेश’
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
अतुल गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को भाजपा सरकार अपने 100 दिन के कार्यकाल में समाप्त कर देगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने मंत्रालय के अधीन आने वाले सरकारी दफ्तरों से भ्रष्टाचार समाप्त करने की कवायद शुरू कर दें।
जिला पूर्ति विभाग में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करने की कवायद गाजियाबाद से शुरू कर दी गई है।’ रविवार को प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने यह बात पत्रकारों से कही।
मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने आवास पर प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि भाजपा के एंटी रोमियो दल के गठन के पहले ही दो दिन में ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। महिलाओं, युवतियों और छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों में अब दहशत है।
विज्ञापन
सरकार का एक-एक शब्द निशाने पर लग रहा है। सरकारी अफसर रिश्वत लेने से डरने लगे हैं। राज्यमंत्री ने बताया कि सीएम सभी मंत्रियों और अफसरों से सीधे बात कर रहे हैं। हालत यह है कि वह प्रतिदिन 18 घंटे काम कर रहे हैं।
उन्होंने सभी को 100 दिनों की कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक सरकारी विभाग का काम पूरा होेने के बाद 100 दिनों का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। राज्यमंत्री ने बताया कि सीएम छोटी से छोटी समस्या पर भी ध्यान दे रहे हैं।
उन्होंने प्रदेश के सभी थानों के बाहर खडे़ वाहनों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने को कहा है। इसके अलावा सिटीजन चार्टर बनाकर प्रत्येक सरकारी दफ्तर में कार्य संपूर्ण किए जाने के दिन निर्धारित किए जाएंगे।
अतुल गर्ग ने बताया कि सीएम के आदेश पर एक और दो अप्रैल को कृषि मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, वह खुद, फूड सेक्रेटरी अजय चौहान समेत पांच सदस्यों का एक दल छत्तीसगढ़ जा रहा है। यह दल वहां पर धान खरीद के साथ ही स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन वितरण की जानकारी लेगा।
पूर्ति विभाग से मांगी राशनकार्ड की रिपोर्ट:
राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि अपने विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त किए जाने की कवायद उन्होंने गाजियाबाद से ही शुरू की है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से स्थानीय स्तर पर राशनकार्ड और राशन वितरण की पूरी रिपोर्ट मांगी है।
राज्यमंत्री ने बताया कि गलत तरीके से बनाए गए राशनकार्डों को निरस्त किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि गाजियाबाद में प्रत्येक व्यक्ति का राशनकार्ड बने। सभी विधवा महिलाओं के शत-प्रतिशत राशनकार्ड बनाने के उन्होंने आदेश जारी कर दिए हैं।
दूध में मिलावट रोकना प्राथमिकता:
राज्यमंत्री ने बताया कि दूध की मिलावट को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। मिलावट के खिलाफ अभियान की शुरूआत भी दूध की मिलावट से ही की जाएगी। मिलावटी दूध से न केवल बच्चों का शारीरिक विकास रुकता है, बल्कि इससे कई गंभीर बीमारियां भी पैदा होती हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में वर्तमान समय में 6 प्रयोगशालाएं हैं। इनमें कुल 70 वैज्ञानिक काम करते हैं। विगत सपा सरकार में एक दिन में मात्र एक ही जांच हो पाती थी, मगर अब लैब में काम करने वाले वैज्ञानिकों के संगठन ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि प्रतिदिन एक व्यक्ति कम से कम पांच सैंपल की जांच अवश्य करेगा। ऐसे में मात्र दस दिनों में ही जांच रिपोर्ट मिल जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आएगी।
विकास को पांचों विधायकों ने बनाई कमेटी:
राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि गाजियाबाद के विकास को सभी पांचों विधायकों ने एक कमेटी बनाई है। इसका अध्यक्ष साहिबाबाद विधानसभा के विधायक सुनील शर्मा को बनाया गया है।
कमेटी हर माह एक बैठक आयोजित कर शहर के विकास पर बात करेगी। इसके मुख्य मुद्दों को एक साथ विधानसभा में उठाया जाएगा। प्रेसवार्ता में मेयर अशु वर्मा, विधायक सुनील शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता पृथ्वी सिंह कसाना और भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा मौजूद रहे।