फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Corporation will numbering 60 thousand pole

60 हजार पोल पर नंबरिंग कराएगा निगम

Mon, 09 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 09 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Corporation will numbering 60 thousand pole
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
 पुरानी सोडियम लाइटों को बदलकर शहर भर में स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने से पहले नगर निगम 60 हजार स्ट्रीट लाइटों के पोल की नंबरिंग कराएगा। प्रत्येक पोल का डाटा रजिस्टर में रहेगा। ऐसे में प्रत्येक पोल पर लगने वाली लाइट का ब्योरा भी निगम के पास मौजूद होगा। ऐसे में उनकी मेंटेनेंस करने में आसानी और पारदर्शिता रहेगी।
विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम ने अब सभी स्ट्रीट लाइटों को बदलकर एनर्जी सेविंग करने वाली एलईडी लाइटें लगवाने का फैसला किया है। आचार संहिता से पहले ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निगम ने शासन से भी इस प्रोजेक्ट पर सहमति ले ली थी।
विज्ञापन


यही नहीं निगम की ओर से पीपीपी मॉडल पर लाइटों को बदलने वाली फर्म को वर्क आर्डर भी जारी किया जा चुका है, हालांकि लाइटें बदलने का काम अब चुनाव बाद ही किया जाएगा। तब तक संबंधित फर्म शहर के सभी वार्डो स्ट्रीट लाइट पोल पर नंबरिंग कराएगी। नंबरों के हिसाब से ही लाइटें बदलने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटर से बिल बचत पर रखी जाएगी नजर
अभी तक नगर निगम स्ट्रीट लाइटों का बिल अनुमान के मुताबिक अदा करता है। नई एलईडी लाइटें लगाए जाने के साथ सभी पोल को इंटीग्रेटेड किया जाएगा। इनमें जगह-जगह विद्युत मीटर भी लगाए जाएंगे।

इन मीटर से बिजली खर्च का हिसाब रखा जाएगा और उसी के आधार पर बिल भुगतान किया जाएगा। बिजली बिल में होने वाली बचत की जानकारी भी मीटरों से ही लगेगी। इसी बचत में से नगर निगम 75 प्रतिशत भुगतान संबंधित फर्म को और 25 फीसदी भुगतान अपने पास रखेगा।

समय पर जलेंगी और बुझेंगी लाइटें
शहर में लगने वाली स्मार्ट एलईडी लाइटें दिन में जलती नहीं दिखेंगी। अपने निर्धारित समय पर जलेंगी और निर्धारित समय पर ही खुद ब खुद बंद हो जाएंगी। संबंधित फर्म स्ट्रीट लाइटों का क्लस्टर बनाकर ऑटो टाइमर भी लगाएगी।


यानी अगर टाइमर में शाम छह बजे का टाइम फीड किया गया तो उसी समय पर लाइटें अपने आप जल जाएंगी। सुबह उजाला होते ही बंद हो जाएंगी। कर्मचारियों के ऑन-ऑफ करने का इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed