फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Corporation team arrived to confiscate polythene in protest, kept the market closed for three hours

Ghaziabad News: पॉलिथीन जब्त करने पहुंची निगम की टीम का विरोध, तीन घंटे बंद रखा बाजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Corporation team arrived to confiscate polythene in protest, kept the market closed for three hours
गाजियाबाद। पॉलिथीन जब्त करने किराना मंडी पहुंची नगर निगम की टीम का व्यापारियों ने विरोध कर दिया। किराना मंडी व्यापार मंडल और शहर के अन्य व्यापार मंडलों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर 120 माइक्रोन से ज्यादा मोटी पॉलिथीन को नियम विरुद्ध जब्त करने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध में बाजार बंद कर दिया। हंगामा और विरोध बढ़ता देख नगर निगम को जब्त की गई पॉलिथीन छोड़नी पड़ी। हालांकि निगम ने पॉलिथीन की मोटाई की जांच कराने के लिए सैंपल ले लिए और कुबेर इंटरनेशनल के नाम से संचालित गोदाम को सील कर दिया। इसके बाद व्यापारियों का आक्रोश शांत हुआ और उन्होंने दुकानें खोलीं।
विज्ञापन

नगर निगम ने बुधवार को सिटी जोन और वसुंधरा जोन में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। सिटी जोन की टीम ने किराना मंडी में पहुंच दो गोदामों से पॉलिथीन जब्त कर ली। दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम के सफाई निरीक्षक संजीव कुमार, प्रवर्तन दल के प्रभारी रिटायर्ड कर्नल दीपक शरण और अन्य अधिकारी किराना मंडी में ही कुबेर इंटरनेशनल नाम की फर्म के गोदाम पर पहुंचे। यहां भारी मात्रा में पॉलिथीन जब्त कर ली गई। व्यापारियों ने कहा कि यह पॉलिथीन प्रतिबंधित नहीं है, इसकी मोटाई 120 माइक्रोन से ज्यादा है। किराना मंडी व्यापार मंडल के प्रधान संजय गर्ग ने बताया कि इसके बाद भी नगर निगम के अधिकारी नहीं माने और माल को जब्त कर जबरन ले जाने लगे। सूचना पर सभी पदाधिकारी और व्यापारी इकट्ठा हो गए। अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध में बाजार बंद कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारियों ने कहा कि जब्त की गई पॉलिथीन को गोदाम में वापस रखवाया जाए, अगर वह चाहे तो सैंपल के लिए कुछ पॉलिथीन ले जाएं। जांच में अगर यह पॉलिथीन प्रतिबंधित श्रेणी की मिली तो वह जुर्माना भरने के लिए तैयार हो जाएंगे। करीब तीन घंटे व्यापारियों और नगर निगम की टीम के बीच विवाद चला। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों को पॉलिथीन लौटानी पड़ी और सैंपल लेकर गोदाम को सील कर दिया गया। जांच की रिपोर्ट आने तक गोदाम सील रहेगा। किराना व्यापार मंडल के प्रधान का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों को खुद मानकों की जानकारी नहीं है, इसकी वजह से वह ऐसे व्यापारियों का भी उत्पीड़न कर रहे हैं जो ऐसी पॉलिथीन बेच रहे हैं जिसके लिए अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
300 क्विंटल पॉलिथीन की जब्त, 1.58 लाख जुर्माना वसूला
गाजियाबाद। विरोध के बीच नगर निगम ने बुधवार को विभिन्न जोन से करीब 300 क्विंटल पॉलिथीन जब्त करने और 158300 रुपये जुर्माना वसूलने का दावा किया है। नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का कहना है कि प्रवर्तन दल, स्वास्थ्य विभाग और जोनल प्रभारी की टीम द्वारा मिलकर सिटी जोन के किराना मंडी क्षेत्र में दो गोदाम से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर करीब एक लाख का जुर्माना वसूला है। वहीं, वसुंधरा जोन क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया। इसमें 58300 का जुर्माना किया गया और 40 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई। उन्होंने बताया कि शहर को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं नुक्कड़ नाटक और अन्य कार्यक्रमों में लोगों व व्यापारियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल और बिक्री न करने की अपील की जा रही है। नगर आयुक्त ने कहा कि अपील और जागरुकता के बावजूद प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री की या कार्रवाई में बाधा पहुंचाई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed