फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Corporation Employees Union officials administered the oath Mayer

निगम कर्मचारी संघ पदाधिकारियों को मेयर ने दिलाई शपथ

Thu, 08 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 08 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Corporation Employees Union officials administered the oath Mayer
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को पद की शपथ लीं। निगम परिसर में आयोजित भव्य समारोह में महापौर अशु वर्मा ने अध्यक्ष, महामंत्री समेत सभी आठ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। हरेंद्र नागर और उनके पैनल ने लगातार तीसरी बार यूनियन चुनाव जीत कर हैट्रिक बनाई है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नगर विधायक सुरेश बंसल, नगर आयुक्त अब्दुल समद, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, उप नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, अकाउंट ऑफिसर एके मिश्रा, पार्षद जाकिर सैफी, लवली कौर, राजीव शर्मा और सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन


निगम कर्मचारी संघ के 28 नवंबर को हुए चुनाव में हरेंद्र नागर को अध्यक्ष, यशपाल त्यागी को महामंत्री, अनिल त्यागी को उपाध्यक्ष, संजय शर्मा को उपमंत्री, निजामुद्दीन को संगठन मंत्री, राकेश को प्रचार मंत्री, रविंद्र पाल को कोषाध्यक्ष, अजय कुमार जाटव को कार्यालय मंत्री के पद पर सबसे ज्यादा वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नैन सिंह के पैनल को शिकस्त दी थी। इस दौरान महापौर ने कहा कि निगम में कर्मचारियों के हितों का ख्याल रखा जाता है। यूनियन के पदाधिकारी भी उनके हितों की लड़ाई लड़े, लेकिन निगम और शहर को आगे बढ़ाने में सहयोग भी दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed