{"_id":"61cfd7cdff606a449a47d711","slug":"coronavirus-in-ghaziabad-81-infected-were-found-in-ghaziabad-on-the-first-day-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंताजनक: यूपी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी, साल के पहले दिन गाजियाबाद में 81 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंताजनक: यूपी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी, साल के पहले दिन गाजियाबाद में 81 संक्रमित मिले
Sat, 01 Jan 2022 09:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 01 Jan 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। नए साल के पहले ही दिन गाजियाबाद में 81 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इस समय 192 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 5 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जबकि अन्य का होम आसोलेशन में इलाज चल रहा है। शनिवार को 4 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1 दिसंबर से 1 जनवरी तक 237 मरीज मिल चुके हैं।
इससे पहले, शुक्रवार को बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 251 नए मरीज मिले थे, जबकि 29 ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए थे।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को 1,83,401 सैंपल की जांच की गई। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा 61 मामले गौतमबुद्धनगर में मिले हैं जबकि राजधानी लखनऊ में 49 व गाजियाबाद में 34 मामले सामने आए थे।
मेरठ में 11, मथुरा में 13, प्रयागराज में 11 केस मिले हैं। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है। शुक्रवार को 13,37,059 डोज दी गई। प्रदेश में अब तक तक पहली डोज 12,75,35,733 तथा दूसरी डोज 7,26,36,735 लगाई गई हैं। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है।