फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Contaminated water in taps; people forced to buy bottled water.

Ghaziabad News: नलों में आया गंदा पानी, बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water in taps; people forced to buy bottled water.
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में दूषित पानी की लगातार बनी समस्या अब विकराल रूप ले रही है। अर्थला, राजेंद्र नगर, वैशाली और डीएलएफ कॉलोनी में कई घरों में नलों से गंदा और दूषित पानी आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पेयजल की गुणवत्ता खराब होने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

वीरपाल डबास ने बताया कि नलों से आने वाले पानी में गंदगी और दुर्गंध की शिकायत है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने से लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। वहीं, वैशाली की मीनू कुमारी ने संबंधित विभाग से पेयजल की गुणवत्ता की जांच कराने, पाइपलाइन में लीकेज की जांच करने और स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि नियमित रूप से पानी का बिल देने के बावजूद उन्हें पीने के लिए अलग से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं मामले पर जानकारी देते हुए अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया है पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से गंदे पानी की आपूर्ति हुई है। जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed