{"_id":"68844dc500df69b4190b0cf7","slug":"consumers-surrounded-dm-s-residence-at-midnight-demanding-electricity-supply-in-ghaziabad-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गाजियाबाद में बिजली कटौती के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, उपभोक्ताओं ने आधी रात में घेरा डीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गाजियाबाद में बिजली कटौती के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, उपभोक्ताओं ने आधी रात में घेरा डीएम आवास
Sat, 26 Jul 2025 09:08 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 26 Jul 2025 09:08 AM IST
सार
लाल कुआं क्षेत्र के लोग शुक्रवार रात पहले तो बिजलीघर पहुंचे। संतोषजनक आश्वासन न मिलने पर उपभोक्ता करीब 15 किलोमीटर दूर रिक्शा और टेम्पो में सवार होकर रात करीब एक बजे डीएम आवास पहुंचे। जहां लोगों ने बिजलीघर के जूनियर इंजीनियर पर लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन
लोगों ने आधी रात में घेरा डीएम आवास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लाल कुआं की पांच कॉलोनी और उसके आसपास के क्षेत्र में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे नाराज स्थानीय और सोसाइटी में रहने वाले उपभोक्ताओं ने पहले बिजलीघर और दुत्कार मिलने पर आधी रात को जिलाधिकारी आवास पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लाल कुआं क्षेत्र के लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व हुई तेज बरसात के चलते सब क्षेत्र की सोसाइटी और कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तीन दिन बाद भी बिजली आपूर्ति दुरुस्त नहीं कराई गई। शुक्रवार की रात नौ बजे महिलाओं ने लाल कुआं स्थित बिजलीघर पर विद्युत आपूर्ति को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
संतोषजनक आश्वासन न मिलने पर उपभोक्ता करीब 15 किलोमीटर दूर रिक्शा और टेम्पो में सवार होकर रात करीब एक बजे डीएम आवास पहुंचे। जहां लोगों ने बिजलीघर के जूनियर इंजीनियर पर लापरवाही के आरोप लगाए। उपभोक्ताओं ने बताया कि जिलाधिकारी के प्रतिनिधि ने लोगों को जल्द बिजली आपूर्ति शुरू होने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग अपने अपने घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन