{"_id":"6898ea66e990f835ce0fafb4","slug":"construction-started-by-breaking-the-seal-case-filed-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-696503-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सील तोड़कर शुरू किया निर्माण, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सील तोड़कर शुरू किया निर्माण, मुकदमा
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के गोविंदपुरम इलाके में भवन की सील तोड़कर अवैध निर्माण करने की घटना सामने आई है। मामले में जीडीए के अवर अभियंता ने कविनगर थाने में भवन स्वामी सविता रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जीडीए प्रवर्तन जोन 3 के अवर अभियंता प्रभुनारायण ने बताया कि गोविंदपुरम इलाके में सविता रानी के द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जीडीए ने उस पर सील लगाकर वाद दायर किया था। भवन स्वामी को निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने का नोटिस भी जारी किया गया। इसके बावजूद भवन स्वामी ने काम बंद नहीं किया और निर्माण कार्य जारी रखा। निर्माण कार्य करने पर भवन स्वामी सविता रानी के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस बारे में एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि नियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।