फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Constable resident of Hapur committed suicide in Mathura

UP: सिपाही का नहीं उठ रहा थो फोन, फिर पत्नी और पड़ोसियों को की कॉल... आधी रात उनके कमरे का मंजर देख लोग सन्न

Fri, 04 Apr 2025 02:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीबीनगर (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, बीबीनगर (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 04 Apr 2025 02:25 PM IST
सार

फोन रिसीव न होने पर पत्नी के नंबर पर सम्पर्क किया गया। पत्नी का भी फोन न उठाने पर पड़ोसियों से संपर्क किया गया। रात्रि एक बजे पड़ोसी छत के रास्ते घर में कूदकर पहुंचे। 

विज्ञापन
Constable resident of Hapur committed suicide in Mathura
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डायल-112 पर तैनात बुलंदशहर के बीबीनगर कस्बा निवासी राजवीर सिंह (42) पुत्र संतराम सिंह जाटव ने बीती रात मथुरा स्थित अपने आवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अनेकों बार फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर मायके गई पत्नी ने पड़ोसियों से पूछताछ की। पड़ोसियों ने छत के रास्ते कमरे में शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। परिजन रात में ही मथुरा के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन

मृतक के भाई विक्रमसिंह ने बताया कि राजवीर सिंह हेड कांस्टेबल के पद पर आगरा में डायल 112 पर तैनात थे। बताया कि करीब एक माह पहले राजवीर सिंह की सास का अलीगढ़ में बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसके बाद पत्नी रत्नादेवी अपने दोनों बच्चों डोरवी व शिवांक के साथ मायके में ही थी। बताया जाता है कि राजवीर सिंह की रात्रि ड्यूटी थी, जब वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो साथी पुलिस कर्मियों ने फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन रिसीव न होने पर पत्नी के नंबर पर सम्पर्क किया गया। पत्नी का भी फोन न उठाने पर पड़ोसियों से संपर्क किया गया। रात्रि एक बजे पड़ोसियों ने छत के रास्ते घर में कूदकर देखा तो राजवीर सिंह का शव दरवाजे के ऊपर जंगले से लटका हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों को सूचना मिलने पर पत्नी व भाई घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed