फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Conmen duped a woman into handing over her earrings and ring.

Ghaziabad News: महिला को झांसे में लेकर ठगों ने कुंडल व अंगूठी निकलवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Conmen duped a woman into handing over her earrings and ring.
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन स्थित मार्केट गई महिला को झांसे में लेकर ठगों ने कुंडल और अंगूठी निकलवा ली। जेवरात लेकर ठग मौके से भाग गए। ठगी का एहसास होने पर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से ठगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गरिमा गार्डन निवासी रूना झा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छह मई को मार्केट में सामान लेने गईं। सामान खरीदने के दौरान युवक रोता हुआ उनके पास आया। रूना ने रोने का कारण पूछा। युवक ने कहा कि वह भूखा है। वह रूना से खाना मांगने लगा। इस दौरान दूसरा युवक भी वहां पहुंच गया। दोनों ने उन्हें बातों में उलझाकर उनके कानों से कुंडल और हाथों से अंगूठियां उतरवा लीं। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। एसीपी टीलामोड़ अतुल कुमार ने बताया कि जल्द ही पहचान करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed