{"_id":"6afdea2806149b233e080403","slug":"congress-prepares-to-lay-the-groundwork-at-the-booth-level-hands-over-charge-to-frontal-organizations-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1024817-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बूथ स्तर पर बिसात बिछाने की तैयारी में कांग्रेस, फ्रंटल संगठनों को सौंपी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बूथ स्तर पर बिसात बिछाने की तैयारी में कांग्रेस, फ्रंटल संगठनों को सौंपी कमान
विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों और प्रकोष्ठों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने और सभी विधानसभा क्षेत्रों में गठबंधन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर मंथन हुआ। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने तय किया कि जिले की सभी विधानसभा सीटों पर जनसंपर्क पदयात्राएं और विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के तहत प्रत्याशी चाहे कांग्रेस का हो या सहयोगी दल का, पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाएंगे। उन्होंने वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि जनता में असंतोष है और प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों व सामाजिक सौहार्द की मजबूती के लिए गठबंधन की सरकार बनना आवश्यक है। बैठक के अंत में सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष कपिल यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉली त्यागी, विधि विभाग अध्यक्ष मनोज राय, पूर्वांचल विभाग अध्यक्ष संजीव सिंह, व्यापार विभाग अध्यक्ष सुशील शर्मा, एससी-एसटी विभाग अध्यक्ष अरविंद गौतम और मानवाधिकार विभाग अध्यक्ष उज्ज्वल गर्ग उपस्थित रहे। इनके साथ ही जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, जिला महामंत्री रूबी मलिक, हरपाल सिंह, आचार्य विकास त्यागी, सुनील सिंह, अश्वनी त्यागी, एसके त्यागी और उदय सिंह पाल ने भी बैठक में अपने विचार रखे।