{"_id":"62b6e7e401644801fa1a48df","slug":"conflict-after-debate-on-instagram-in-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम पर हुई बहस: फिल्मी स्टाइल में दोनों पक्षों ने कहा- मोड़ पर मिलो आकर, फिर चलीं चाकू और कैंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्टाग्राम पर हुई बहस: फिल्मी स्टाइल में दोनों पक्षों ने कहा- मोड़ पर मिलो आकर, फिर चलीं चाकू और कैंची
Sat, 25 Jun 2022 04:18 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 25 Jun 2022 04:18 PM IST
सार
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दो पक्षों में खूनी संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में जस्सीपुरा मोड़ पर शनिवार दोपहर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। सुबह कल्लभट्टा निवासी रेहान और घुकना निवासी रितिक के बीच इंस्टाग्राम पर एक युवती को लेकर बहस हुई थी। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। दोनों पक्ष जस्सीपुरा मोड़ पर मिलने आ गए।
विज्ञापन
रितिक अपने करीब 10 साथियों के साथ पहुंचा और रेहान व उसके साथी ने राकिब पर चाकू और कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। रेहान और राकिब गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने के बाद रितिक और उसके साथी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन