फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Compensation taken in 2015 in the name of woman who died in 2005

फर्जीवाड़ा: 2005 में मर चुकी महिला के नाम से 2015 में ले लिया मुआवजा, अब की जाएगी 27 लाख की रिकवरी

Sun, 12 Jun 2022 05:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 Jun 2022 05:06 AM IST
सार

2005 में मर चुकी महिला के नाम से 2015 में हमनाम महिला ने फर्जी दस्तावेज पेश करके मुआवजा लिया। जांच के बाद जालसाजी का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला से अब करीब 27 लाख की रिकवरी की जाएगी।  

विज्ञापन
Compensation taken in 2015 in the name of woman who died in 2005
fraud new - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लिए अधिगृहीत की गई जमीन के मुआवजे का एक और गोलमाल सामने आया है। 2005 में मर चुकी डासना निवासी सुगरा की जमीन का मुआवजा उसकी कल्लूगढ़ी निवासी हमनाम महिला ने 2015 में उठाया। फर्जी दस्तावेज पेश करके उसने और उसके साथ कुछ लोगों ने अफसरों की आंखों में धूल झोंक दी थी।

विज्ञापन

 
डासना की सुगरा के बेटे ने शिकायत पर की गई जांच में यह राज खुला। अब कल्लूगढ़ी की सुगरा से 26.94 लाख की वसूली की जाएगी। एडीएम भू-अर्जन श्याम अवध चौहान ने इसके लिए नोटिस जारी कर दिया है। चेतावनी दी गई है कि रकम न लौटाई तो रिकवरी सर्टिफिटेक (आरसी) जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कल्लूगढ़ी की सुगरा और डासना की सुगरा दोनों के पति का नाम शौकत है। दोनों के पति की मौत हो चुकी थी। डासना की सुगरा ने मुआवजे पर अपना हक जताते हुए प्रार्थना पत्र दे दिया। उसे डासना देहात की 4300 वर्ग मीटर के मुआवजे का भुगतान कर दिया गया। इसका पता जब  डासना की सुगरा के बेटे यामीन को चला उसके पैरो तले जमीन खिसक गई क्योंकि उसका हक किसी ने छीन लिया था। उसने फरवरी 2021 में डीएम से शिकायत की। जांच हुई तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतौनी की जांच से हुआ खुलासा
जमीन के असली मालिक सुगरा के बेटे यामीन का कहना है कि उन्हें इस बात का तब पता चला जब 2021 में उन्होंने खतौनी निकलवाई। उनकी खतौनी में 644 वर्गमीटर जमीन एनएचएआई के नाम दर्ज पाई गई, जबकि उन्होंने मुआवजा उठाया ही नहीं था। हालांकि एनएचएआई ने अभी तक जमीन पर कब्जा भी नहीं लिया है और उस पर अभी भी वह खेती कर रहे हैं। यामीन का आरोप है कि यह फर्जीवाड़ा करने वाले लोग पहले भी ऐसा कर चुके हैं। जिला प्रशासन के एक अधिकारी के कार्यालय में तैनात एक बाबू फर्जीवाड़ा करने वालों को संरक्षण दे रहा है।

लेखपाल ने दी गलत रिपोर्ट 
दो महिलाएं हमनाम थीं लेकिन उनके पते अलग थे। इसके बावजूद लेखपाल ने सत्यापन रिपोर्ट लगा दी। अगर लेखपाल की भूमिका की जांच हुई तो उसका कार्रवाई से बच पाना मुश्किल होगा। फिलहाल प्रशासन का जोर रकम की वसूली पर है।


दूसरे की जमीन का मालिक बनकर मुआवजा लेने के इस मामले में जांच पूरी हो गई है।  15 दिन में जमीन का मुआवजा न लौटाया गया तो एफआईआर दर्ज कराकर आरसी भी जारी की जाएगी। 
- श्याम अवध चौहान, एडीएम भू-अर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed