{"_id":"575eec0b4f1c1bf71211b68f","slug":"community-toilets-in-the-city-will-be-in-the-38-colonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 38 कालोनियों में बनेंगे कम्यूनिटी टॉयलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 38 कालोनियों में बनेंगे कम्यूनिटी टॉयलेट्स
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
सामुदायिक केंद्र
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नगर निगम अब कम्यूनिटी टॉयलेट्स बनाएगा। निगम ने पहले चरण में 38 कम्यूनिटी टॉयलेट्स बनाने की प्लानिंग की है। केंद्र और यूपी सरकार मिलकर इस पर फंड खर्च करेगी। निगम के निर्माण विभाग ने इनके लिए टेंडर जारी कर दिए है। जुलाई महीने से इनका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। प्रत्येक टॉयलेट पर करीब साढ़े छह लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
खुले में शौच पर रोक नहीं लग पाने के कारण एक सामाजिक संस्था ने एनजीटी में जनहित याचिका दाखिल की थी। निगम ने एनजीटी में हलफनामा दाखिल कर जल्द ही टॉयलेट्स बनाए जाने का दावा किया है। उधर, स्वच्छ भारत मिशन में केंद्र सरकार भी टॉयलेट्स बनाने पर फोकस कर रही है। इसी योजना के तहत शहर में पब्लिक और कम्यूनिटी टॉयलेट्स बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
इन पब्लिक टॉयलेट्स का निर्माण नगर निगम को अपने फंड से या जन सहभागिता से कराना है। निगम ने इसके लिए निजी फर्मों, एनजीओ और संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे हैं। अब निगम ने कम्यूनिटी टॉयलेट्स के लिए जगह चिह्नित कर टेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
यहां बनेंगे कम्यूनिटी टॉयलेट्स
पप्पू कालोनी, वार्ड-10 शनि मंदिर के पास, विकलांग कालोनी, दीनदयालपुरी, महरोली में अंबेडकर मूर्ति के पास और एलएमसी के पास, विजय नगर औद्योगिक क्षेत्र, राठी मिल के पास, अर्थला संजय कालोनी, अर्थला बारात घर में, नुसरतपुरा, वसुंधरा सेक्टर-1, 2, 15 व 17 में, सद्दीकनगर, सिहानी सामुदायिक केंद्र में, सिहानी गैराज के पास, नासिरपुर में गुलमोहर के पास, राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया, श्यामपार्क जल निगम कालोनी के सामने, भोवापुर मेन रोड पर , तुलसी निकेतन कालोनी, मिर्जापुर के-ब्लाक, विजयनगर एल-ब्लाक, मिर्जापुर एच-ब्लाक, मोहननगर गैराज, वैशाली सेक्टर-2, ब्रिज विहार
..
बयान
सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही इनका निर्माण शुरू कराया जाएगा। तीन महीने में शहर में 38 सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार हो जाएंगे। - एसएस चौहान, अधिशासी अभियंता, नगर निगम