फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Communicable disease control campaign to begin from April 1st, health department on alert

Ghaziabad News: एक अप्रैल से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Communicable disease control campaign to begin from April 1st, health department on alert
बुलंदशहर। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिले में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अभी से तैयारियों में जुट गया है। अभियान के तहत विभाग की ओर से लोगों को बीमारियों के लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी जाएगी। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग उन्मूलन कार्यक्रम तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल दस्तक अभियान चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए जा रहे है। अभियान में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की आवश्यकता है। बताया कि बीमारियों से बचाव के लिए ग्रामीण अपने घरों के आस-पास पानी का जमाव न होने दें। गंदगी व जलभराव होने पर अपने ग्राम प्रधान या ब्लॉक अधिकारियों काे जरूर दें। संक्रामक बीमारी होने या लक्षण दिखने पर नजदीक के सरकारी चिकित्सालय पहुंच इलाज कराएं। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed