फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ... Comfort mattresses, blankets arrived in winter night shelters

सर्दी में आराम...रैन बसेरों में पहुंचे गद्दे-कंबल

Fri, 09 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 09 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
... Comfort mattresses, blankets arrived in winter night shelters
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
महापौर और नगर आयुक्त के निरीक्षण का कार्यक्रम तय हुआ तो बदहाल रैन बसेरे भी संवरे हुए नजर आने लगे। उनके निरीक्षण से पहले रैन बसेरों में सफाई भी हो गई और गद्दे-कंबल भी पहुंच गए।
विज्ञापन


हालांकि पानी की कमी सामने आई, अलाव का इंतजाम भी अभी तक नहीं किया गया था। महापौर व नगर आयुक्त ने तीन दिन में सभी कमियों को दूर कर एक सप्ताह में अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार के अंक में ‘अमर उजाला’ ने रैन बसेरों की बदहाल व्यवस्था को प्रकाशित कर निगम प्रशासन तक मामले को पहुंचाया था। इस पर संज्ञान लेकर बृहस्पतिवार को महापौर अशु वर्मा, नगर आयुक्त अब्दुल समद, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने जलकल, प्रकाश, निर्माण और नजारत विभाग के स्टाफ को साथ लेकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनगर में ग्रीन हाउस रैन बसेरे में व्यवस्था सही मिली। 25-30 गद्दे और कंबल भी मिले। नासिरपुर फाटक रैन बसेरे में खिड़कियों के शीशे टूटे हुए और दीवारें गंदी मिली। प्लास्टिक शेड से बनाया गया एक हॉल खस्ताहाल मिला।


महापौर ने सभी कमियों को तीन दिन में दुरस्त करने के निर्देश दिए। पुराना बस अड्डा रैन बसेरे में सफाई और गद्दे-कंबल की व्यवस्था ठीक मिली। यहां हॉल के चैनल पर चिक लगाकर ढका जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि सभी रैन बसेरों में हैंडपंप लगाए जाएंगे, ताकि पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो सके। एक सप्ताह में अलाव जलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed