फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Combiplem Vstrn banned in UP

कॉम्बीफ्लेम वेस्टर्न यूपी में प्रतिबंधित

Sat, 17 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 17 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Combiplem Vstrn banned in UP
अन्य - फोटो : अमर उजाला
ड्रग डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ रोड स्थित एक सी एंड एफ एजेंट के यहां से दर्द निवारक दवा कॉम्बीफ्लेम की बैच- 6  दवा पर प्रतिबंध लगा दिया है। विभागीय टीम ने वेस्टर्न यूपी के अन्य जनपदों के भी डिपार्टमेंट के अधिकारियों को जानकारी दी और वहां भी दवा को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन


डिपार्टमेंट के ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार यादव ने बताया कि कॉम्बीफ्लेम दवा नोएडा में भी प्रतिबंधित कर दी गई है। शुक्रवार को विभागीय अधिकारी जुनैब अली के साथ टीम बनाकर यह कार्रवाई की गई है। सी एंड एफ एजेंट सानोफाई फार्मास्यूटिकल्स पूरे वेस्टर्न यूपी में इस दवा की सप्लाई करता है।
विज्ञापन


जब यहां छापामारी की गई तो इस दवा के बैच नंबर-6 की दवा के सैंपल लिए गए। इसके अलावा चार अन्य दवा के सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग ने तत्काल प्रभाव से बैच-6 की दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। अगर कोई मेडिकल स्टोर या थोक विक्रेता दवा की बिक्री करेगा तो उसके खिलाफ ड्रग एक्ट के अनुसार कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed