{"_id":"656ae0f173fd54494d0e0bb6","slug":"collision-between-two-cars-in-hapur-painful-road-accident-2023-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: हापुड़ में दो कारों की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में देवरानी-जेठानी की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: हापुड़ में दो कारों की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में देवरानी-जेठानी की मौत, चार घायल
Sat, 02 Dec 2023 01:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:17 PM IST
सार
हापुड़ में शनिवार की सुबह दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं आपस में देवरानी और जेठानी हैं। चार लोग घायल भी हुए हैं। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में नेशनल हाईवे 9 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, हापुड़ देहात थाना इलाके में ततारपुर बाईपास पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आ रही एक कार का टायर फट गया। इस कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई। दूसरी तरफ से आ रही अन्य कार की उससे जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही घायलों को कारों से बाहर निकाला। दुर्घटना में पिलखुवा थाना इलाके के ग्राम बझैड़ा कलां निवासी सरोज (48) और रामकेकनी (50) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया हैं।

मृतक आपस में देवरानी जेठानी हैं। जबकि घायलों में जसवीर, अमित और नीरज हैं। दो घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। थाना प्रभारी हापुड़ देहात सुमित तोमर ने बताया कि मृतक महिलाएं परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए गढ़ जा रहे थे। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।