फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CNG Tampo will run for 15 years

15 वर्ष तक दौड़ सकेंगे सीएनजी टैंपो

Tue, 16 May 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 16 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
CNG Tampo will run for 15 years
सीएनजी टैंपो - फोटो : SELF

रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) की मंगलवार को मेरठ में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सीएनजी वाले सात सीटर टैंपो की उम्र सात वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष की जाए। इसके साथ ही स्वर्ण जयंती पुरम के लोगों की सुविधा के लिए ऑटो का नया रूट बनाया जाए।

विज्ञापन


परिवहन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आरटीए की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शहर में चल रहे सीएनजी के सात सीटर टैंपों की उम्र बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


एनजीटी ने भी सीएनजी वाहनों के लिए अधिकतम उम्र 15 वर्ष निर्धारित कर रखी है तो किस आधार पर सीएनजी ऑटो को सात वर्ष बाद कबाड़ माना जाता है। सीएनजी आटो चलने से प्रदूषण कम होता है। विभाग ने भी टैंपो को परमिट देने पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि अचानक से सड़काें पर से सात सीटर टैंपों को हटाया जाता है तो लोगों को काफी असुविधा हो जाएगी। इसलिए ये टैंपो अब 15 वर्ष तक चल सकेंगे। इससे शहर में दौड़ रहे करीब पांच हजार टैंपों चालकों को राहत मिलेगी। वहीं स्वर्ण जयंती पुरम से ऑटो का नया रूट भी बनाया जाएगा।

शुरुआत में 25 ऑटो चलाए जाएंगे। रिस्पांस अच्छा मिलने पर आटो की संख्या बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed