फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM! There was no peek at our house

सीएम साहब! हमारे घर कोई झांकने भी नहीं आया

Sat, 25 Mar 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 25 Mar 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
CM! There was no peek at our house
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : file photo

कैला भट्टा में तेजाब डालने से झुलसी गुलिस्तां के परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद से उनके यहां कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लखनऊ में भी एक ऐसी वारदात हुई तो वहां अधिकारी ही नहीं, मुख्यमंत्री भी पहुंच गए।

विज्ञापन


पीड़िता के भाई आरिफ ने बताया कि दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती गुलिस्तां की हालात में कुछ सुधार है। डॉक्टर ने उससे बातचीत की तो उसने बात की। वहीं, आरिफ का आरोप है कि उनके मामले में गाजियाबाद पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस उनकी बहन पर तेजाब डालने के आरोपी को पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने बताया कि लखनऊ में भी एक युवती तेजाब डालने से झुलस गई तो उसे देखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही उसे आर्थिक मदद भी दी गई है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी गाजियाबाद का कोई अधिकारी उनके घर जानकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें उम्मीद है कि अगर सीएम साहब उनके घर आएंगे तो वह उनकी कुछ आर्थिक मदद भी करेंगे। बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए अंगूठे के निशान लिए आरिफ ने बताया कि शुक्रवार को डीएम कार्यालय की ओर से कुछ लोग अस्पताल में पहुंचे और आईसीयू में भर्ती गुलिस्तां के अंगूठे के निशान लिए गए।

उन्होंने बताया कि प्रशासनिक कर्मचारियों के मुताबिक सरकार गुलिस्तां का बैंक अकाउंट खुलवाना चाहती है, जिससे उसकी मदद हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed