फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Clinic operator molested woman in Ghaziabad Indirapuram

धरती के भगवान ने किया 'पाप': क्लीनिक में महिला संग गंदी बात, पति के आने पर हाथ जोड़कर बोला- यह मेरी आखिरी गलती

Mon, 23 Jan 2023 09:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Jan 2023 09:27 AM IST
सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। इंदिरापुरम के न्यायखंड में एक महिला ने क्लीनिक संचालक गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि क्लीनिक संचालक ने केबिन में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर भी वह रुका नहीं। इस पर वह चिल्लाई और वहां से निकल गई।

विज्ञापन
Clinic operator molested woman in Ghaziabad Indirapuram
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के न्यायखंड में क्लीनिक संचालक हुकुम सिंह ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला उसके पास उपचार के लिए आई थी। उसने हुकुम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके बाद आरोपी क्लीनिक पर ताला लगाकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस यह भी मालूम कर रही है कि हुकुम सिंह चिकित्सक है या झोलाछाप। उसके क्लीनिक पर कोई बोर्ड नहीं लगा है। हुकुम सिंह ने खुद को चिकित्सक बता रखा है। शनिवार को इंदिरापुरम क्षेत्र की महिला खांसी-जुकाम होने पर क्लीनिक पर आई थी। उसके साथ दो साल की बेटी थी। 
विज्ञापन


एफआईआर में महिला ने बताया है कि हुकुम सिंह ने उन्हें अपने केबिन में बुला लिया। इसके बाद कहने लगा कि बीमारी गंभीर है, इंजेक्शन लगाना होगा। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बहाने उसने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर भी वह रुका नहीं। इस पर वह चिल्लाई और वहां से निकल गई। इंदिरापुरम के एसीपी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मेरी आखिरी गलती है
महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर जाकर पति को पूरी बात बताई। इस पर पति उनके साथ क्लीनिक पर गए। उन्हें देखते ही हुकुम सिंह हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। उसने गलती मानी और माफी मांगते हुए कहा कि भविष्य में किसी मरीज के साथ ऐसा नहीं करेगा। उसने कहा कि यह उसकी आखिरी गलती है। शिकायत मिलने पर पुलिस पहुंची तो क्लीनिक पर ताला लटका मिला।
 

इंजेक्शन से तबीयत बिगड़ी

महिला का आरोप है कि हुकुम सिंह ने सिर्फ अश्लील हरकत करने के उद्देश्य से इंजेक्शन लगाया। इसकी कोई जरूरत नहीं थी। यह इंजेक्शन भी गलत था। इसके बाद से उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्हें पूरे शरीर में तेज दर्द हो रहा है। उन्हें यह भी नहीं मालूम है कि चिकित्सक ने इंजेक्शन में कौन सी दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed