फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Clash between protesters and municipal personnel

- प्रदर्शनकारियों और नगर निगम कर्मियों के बीच हुई मारपीट

Tue, 07 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 07 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Clash between protesters and municipal personnel
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

निगम अधिकारियों के पुतले की शवयात्रा निकालने के 12 दिन बाद जोनल कार्यालय पर तेरहवीं करने पहुंचे शालीमार गार्डन के लोगों और निगम कर्मचारियों में जमकर मारपीट हुई। गुस्साए लोगों ने मोहन नगर जोन के प्रभारी सुनील राय के मुंह पर स्याही फेंक दी। इस पर गुस्साए निगम कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों का टेंट उखाड़ फेंका और दोनों पक्षों में लात घूसें चले। पांचों जोन के निगम कर्मी प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। दोनों पक्षों ने थाना साहिबाबाद में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है।

विज्ञापन

 शालीमार गार्डन का 80 फुटा रोड बनवाने की मांग लोग कर रहे थे। रोड का निर्माण न कराने पर 12 दिन पूर्व उन्होंने निगम अधिकारियों की शवयात्रा निकाली थी। सोमवार सुबह 11 बजे तेरहवीं के लिए निगम के मोहननगर जोन कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर 12 बजे ब्रह्मभोज शुरू कर दिया गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मोहन नगर जोनल प्रभारी सुनील राय प्रदर्शनकारियों से बात करने पहुंचे। वार्ता के दौरान भीड़ में से एक व्यक्ति ने उनके मुंह पर स्याही फेंक दी और भाग गया। इससे गुस्साए निगम कर्मी प्रदर्शनकारियों से भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और उनका टेंट उखाड़ फेंका।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। स्याही फेंके जाने की सूचना पांचों जोन के कर्मियों को पता लगते ही वे भी मोहन नगर आ गए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के जाने के बाद निगम कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी और पांचों जोन कार्यालय समेत निगम मुख्यालय बंद करा दिया।


नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरेंद्र नागर ने कहा कि जब तक जोनल प्रभारी पर स्याही फेंकने वालों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक निगम के पांचों जोन के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। निगम की ओर से थाना साहिबाबाद में सरकारी काम में बाधा, अधिकारी से बदसलूकी के आरोप में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने मारपीट, गाली गलौच और महिलाओं से अभद्रता के आरोप में निगम कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी। थाना साहिबाबाद एसएचओ राशिद अली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
...
'मजबूर नहीं, मजबूत अधिकारी चाहिए' पर बिगड़ी बात
जोनल प्रभारी सुनील राय जब प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे, तो लोगों ने फौरन सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की। इस पर जोनल प्रभारी ने असमर्थता जताई, जिस पर लोगों ने कहा कि हमें मजबूर नहीं, मजबूत अधिकारी चाहिए। जोनल प्रभारी ने कह दिया कि ‘जाओ ले आओ, मजबूत अधिकारी’ इस पर बात बिगड़ गई। एक व्यक्ति ने जोनल प्रभारी पर स्याही फेंक दी।
..
माफी मांगने गए, लेकिन मिलने नहीं दिया
शवयात्रा और तेरहवीं के कार्यक्रम के संयोजक जय दीक्षित ने बताया कि वह शांतिपूर्वक अपना आंदोलन कर रहे थे। शांति से ही जोनल प्रभारी से बातचीत की जा रही थी। इस दौरान किसी असामाजिक तत्व ने उन पर स्याही फेंक दी। उसे पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह भाग गया। उस व्यक्ति का उनके प्रदर्शन को कोई सरोकार नहीं था। जोनल प्रभारी से मिलकर माफी मांगने के लिए दो बार गए, लेकिन निगम कर्मियों ने मिलने नहीं दिया।
..
गिरफ्तारी न हुई तो शहर की सफाई-पानी सुविधा करेंगे ठप
नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरेंद्र नागर का कहना है कि मारपीट और स्याही फेंकने वालों की गिरफ्तारी दो दिन में न हुई तो शहर की सफाई और पानी आपूर्ति की सुविधा ठप कर दी जाएगी। इसके लिए डीएम, एसएसपी और महापौर को भी ज्ञापन दे दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार से निगम के किसी भी कार्यालय में काम नहीं होगा। नगर निगम के अवर अभियंता डीके सत्संगी ने इससे इंकार किया है। उन्होंने बताया कि पानी मूलभूत सुविधा है, इसे बंद नहीं किया जा सकता है। पानी की सप्लाई बंद नहीं हो सकती है। सप्लाई बंद के लिए नोटिस देना पड़ता है।

..
टूटी 80 फुटा रोड पर बाइक सवार गिरा, टूटा हाथ
 शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 निवासी बीडी त्यागी रविवार को दिल्ली से लौट रहे थे। 80 फुटा रोड पर पहुंचे तो खस्ताहाल सड़क पर बड़े गड्ढे में वह बाइक समेत गिर गए। उनके हाथ की हड्डी टूट गई है। उसे जोड़ने के लिए ऑपरेशन कराना होगा। बीडी त्यागी का कहना है कि कई वर्षों से सड़क टूटी हुई है। इसे लेकर आंदोलन चल रहा है, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। आए दिन कोई न कोई सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed