{"_id":"6afa01dc9143f73f8c0e4517","slug":"claim-of-2000-people-from-ghaziabad-joining-the-lucknow-rally-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111500-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लखनऊ रैली में गाजियाबाद से दो हजार लोगों के जुटने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लखनऊ रैली में गाजियाबाद से दो हजार लोगों के जुटने का दावा
विज्ञापन
मुरादनगर। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को लखनऊ में आजाद समाज पार्टी की रैली में गाजियाबाद जनपद से दो हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है।
रविवार को रावली रोड स्थित असपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव निजाम चौधरी, संजय जाटव और सतपाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को रैली में पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता बसों, निजी वाहनों और रेलगाड़ियों के माध्यम से लखनऊ पहुंचेंगे। सभी कार्यकर्ता अनुशासन बनाए रखते हुए महारैली को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए गांवों और कस्बों में जनसंपर्क कर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जाए। गाजियाबाद से बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक सम्राट, संजीव गौतम, पुष्पेंद्र जाटव, देवेंद्र ठेकेदार, परवाज आलम, संजय रेवड़ी, बिंदर प्रधान, जानू, बॉबी और लोकेश आदि मौजूद रहे।