फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Claim made regarding the arrest of two individuals who pelted stones at Neeshu Azad's house

Ghaziabad News: नीशू आजाद के घर पथराव करने वाले दो को पकड़ने का दावा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Claim made regarding the arrest of two individuals who pelted stones at Neeshu Azad's house
साहिबाबाद। नीशू आजाद के घर पथराव करने वाले दो आरोपी को पकड़ने का दावा सोशल मीडिया पर किया गया। शालीमार गार्डन में रहने वाली नीशू आजाद ने वीडियो वायरल किए हैं। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि उनकी पुलिस कर्मियों से फोन पर बात हुई है। जिसमें पुलिस कर्मियों ने पथराव करने वाले दो लोगों को पकड़ने का दावा किया है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन

कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन से चर्चा में आई नीशू आजाद के घर पथराव का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। आसपास के लोगों ने भी पथराव के आरोपों को झूठा करार दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नीशू की पुलिस से बातचीत हो रही है। वायरल वीडियो में पुलिस ने पथराव करने वाले दो लड़कों को पकड़े जाने की बात कही। पुलिस ने उन्हें दोनों आरोपी नशे में होने की बात कही है। साथ ही दोनों आरोपियों को चौकी इंचार्ज के हवाले करने की बातचीत भी वीडियो में रिकॉर्ड है। वहीं, दूसरी ओर मामले में पुलिस ने जांच के बाद पथराव की घटना से इन्कार किया है। पुलिस का कहना है कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कोई भी पथराव करते हुए कैद नहीं हुआ है। पुलिस ने घर के आसपास कॉलोनी में लगे 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाले, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार को नीशू के वायरल वीडियो के सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि किस पुलिसकर्मी से उनकी बात हुई है। वे कौन लड़के हैं, जिनके बारे में नीशू बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed