Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   City's air quality deteriorates due to smoke from firecrackers; AQI reaches 372 at 3 AM.

Ghaziabad News: पटाखों के धुएं से बिगड़ी शहर की आबोहवा, रात तीन बजे 372 पर पहुंचा एक्यूआई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
City's air quality deteriorates due to smoke from firecrackers; AQI reaches 372 at 3 AM.
दीपावली के बाद सोमवार को वसुंधरा सेक्टर पांच स्थित ऑलिव काउंटी सोसायटी में पेड़ पौधों और पार्क म
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। दीयों की रोशनी से शहर जगमगाता रहा और आसमान आतिशबाजी से रोशन होता रहा, लेकिन इस जश्न की कीमत लोगों को जहरीली हवा के रूप में चुकानी पड़ी। नियमों को दरकिनार करते हुए शहर के लोगों ने आधी रात के बाद तक पटाखे छोड़े, जिनके धुएं ने शहर की आबोहवा का दम निकाल दिया। दिवाली से एक दिन पहले 277 दर्ज किया गया वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दिवाली की शाम चार बजे बढ़कर 344 पहुंच गया। रात आठ बजे यह 357 और रात तीन बजे 372 तक पहुंच गया। इस दौरान सड़कों पर धुएं के कारण 10 मीटर दूर तक देख पाना भी मुश्किल हो रहा था।
सोमवार सुबह आठ बजे भी एक्यूआई 362 दर्ज किया गया। हालांकि, तेज हवा चलने और धूप निकलने के बाद शाम चार बजे एक्यूआई घटकर 325 पर आया, लेकिन हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर भी दिखा। दिवाली की रात जिला अस्पताल एमएमजी की इमरजेंसी में सांस लेने में परेशानी के 19 मरीज पहुंचे, जिनमें से सात को भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन

इस बार प्रदूषण का आंकड़ा पिछले साल से कहीं अधिक रहा। वर्ष 2025 में दिवाली की रात एक्यूआई 316, जबकि अगले दिन 324 दर्ज किया गया था।
-----
पाबंदी बेअसर, रात दो बजे तक फूटते रहे पटाखे
दिवाली पर आतिशबाजी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित समय सीमा का भी पालन नहीं हुआ। रात 10 बजे तक ही पटाखे चलाने की अनुमति थी, लेकिन शहर के कई इलाकों में रात करीब दो बजे तक आतिशबाजी होती रही। पटाखों की तेज आवाज के बीच अदालत के आदेश दबकर रह गए। आधी रात के बाद तक आसमान में बारूद का धुआं फैलता रहा। कई स्थानों पर सड़कों पर धुएं की चादर छा गई और दृश्यता भी प्रभावित हुई। ग्रैप-3 की पाबंदियों के बावजूद आतिशबाजी जारी रहने से पहले से प्रदूषण की मार झेल रहे शहर की स्थिति और बिगड़ गई। ऐसे में पटाखों पर प्रतिबंध और उसकी निगरानी के इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लोनी और खोड़ा की हवा सबसे ज्यादा जहरीली
यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निगरानी केंद्रों के आंकड़ों में शहर के किसी भी इलाके की हवा संतोषजनक नहीं रही। सोमवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बुलेटिन में न्यू तहसील लोनी का एक्यूआई सर्वाधिक 394 दर्ज किया गया। इसके बाद खोड़ा में 380, वेद विहार में 361, वेव सिटी में 357, लोनी में 324, गोविंदपुरम में 323, संजयनगर में 290, वसुंधरा में 277 और इंदिरापुरम में 266 एक्यूआई दर्ज किया गया। छह केंद्रों पर एक्यूआई 300 से ऊपर रहा। न्यू तहसील लोनी और खोड़ा की स्थिति सबसे चिंताजनक रही। एक्यूआई का 301 से 400 के बीच रहना बेहद खराब श्रेणी में आता है।
-----
पीएम-2.5 का स्तर मानक से आठ गुना तक पहुंचा
सोमवार को हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों का स्तर भी चिंताजनक रहा। पीएम-10 का अधिकतम स्तर 520 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया, जबकि इसका मानक 100 है। वहीं, पीएम-2.5 का अधिकतम स्तर 480 दर्ज किया गया, जबकि इसका मानक 60 है। इस लिहाज से पीएम-10 का स्तर मानक से पांच गुना और पीएम-2.5 का स्तर आठ गुना तक रहा। हवा में मौजूद ये बारीक कण सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। लोगों ने आंखों में जलन, गले में खराश और सीने में भारीपन जैसी शिकायतें भी महसूस कीं।
------
सोसायटियों में एओए ने कराया पानी का छिड़काव
प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए टीएचए की कई बहुमंजिला सोसायटियों में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) ने अपने स्तर पर पानी का छिड़काव कराया। वसुंधरा सेक्टर-5 स्थित ऑलिव काउंटी सोसायटी के एओए अध्यक्ष हरिकेष कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह ही सोसायटी के लोगों को इस संबंध में संदेश दे दिया गया था। इसके बाद पूरी सोसायटी में पानी का छिड़काव कराया गया। टॉप फ्लोर से भी पानी डाला गया और पेड़-पौधों को भी धोया गया, ताकि धूल और प्रदूषण का असर कम किया जा सके।

----
देर रात तक पटाखे जलने की वजह से प्रदूषण की स्थिति बिगड़ी। हालांकि, गाजियाबाद की हवा एनसीआर के अन्य शहरों के मुकाबले फिर भी बेहतर रही। लोगों को खुद भी जागरूक होना पड़ेगा, तभी बढ़ते प्रदूषण से राहत मिल सकेगी। विभाग की ओर से अपनी जिम्मेदारी निभाई जा रही है।
-अंकित सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
----
बीते दिनों में शहर का एक्यूआई
तारीख एक्यूआई
9 नवंबर 324
8 नवंबर 344
7 नवंबर 277
6 नवंबर 257
5 नवंबर 263
4 नवंबर 257
3 नवंबर 235
2 नवंबर 289
1 नवंबर 227
----
सोमवार को वायु प्रदूषण का हाल
तत्व अधिकतम स्तर मानक
पीएम 10 520 100
पीएम 2.5 480 60
एसओ 2 46 80
एनओ 2 58 80
-----
सोमवार को गाजियाबाद के स्टेशनों का एक्यूआई
गोविंदपुरम-323
इंदिरापुरम-266
लोनी-324
न्यू तहसील (लोनी)-394
वसुंधरा-277
वेद विहार-361
संजयनगर-290
वेव सिटी-357
खोड़ा- 380
-----
गत वर्षों में दिवाली से अगले दिन का एक्यूआई
वर्ष एक्यूआई
2026 324
2025 324
2024 306
2023 329
-------------
वायु गुणवत्ता सूचकांक श्रेणी
0-50 साफ व शुद्ध हवा
51-100 संतोषजनक
101-200 मध्यम
201-300 खराब
301-400 बेहद खराब
401-500 गंभीर

दीपावली के बाद सोमवार को वसुंधरा सेक्टर पांच स्थित ऑलिव काउंटी सोसायटी में पेड़ पौधों और पार्क म

दीपावली के बाद सोमवार को वसुंधरा सेक्टर पांच स्थित ऑलिव काउंटी सोसायटी में पेड़ पौधों और पार्क म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed