{"_id":"58790d9a4f1c1b222aba7d94","slug":"city-will-then-start-cleaning-systems-carpet-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में फिर शुरू होगी रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में फिर शुरू होगी रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 13 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सफाई को टीमें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के व्यस्ततम बाजारों में अब सुबह के वक्त सफाई नहीं होगी। नगर निगम बाजार बंद होने के बाद रात को ही सड़कों पर सफाई करेगा। निगम जल्द ही रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को दोबारा शुरू करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी प्लानिंग कर ली है।
विज्ञापन
दरअसल, शहर के कई ऐसे बाजार हैं, जिनमें सुबह जल्दी ही चहल-पहल शुरू हो जाती है। वाहनों का आवागमन भी बढ़ जाता है। सुबह के वक्त यहां सफाई करना मुश्किल हो जाता है। इनमें चौपला बाजार, अंबेडकर रोड, तुराब नगर, नवयुग मार्केट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
निगम का स्वास्थ्य विभाग पूर्व में इनमें रात्रिकालीन सफाई कराता था, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले यह व्यवस्था बदल दी गई थी। इसके बाद दिक्कतें फिर शुरू हो गई थी। ऐसे में अब निगम ने रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था दोबारा शुरू करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरके यादव का कहना है कि रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था के लिए नगर आयुक्त से स्वीकृति लेनी है। फाइल तैयार कर ली गई है। जल्द ही नगर आयुक्त की स्वीकृति मिलने पर प्रमुख बाजारों में रात को सफाई कराया जाना शुरू किया जाएगा।