फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   City sanitation survey will run from tomorrow

कल से शहर में चलेगा स्वच्छता सर्वेक्षण

Mon, 02 Jan 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 02 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
City sanitation survey will run from tomorrow
स्मार्ट सिटी - फोटो : डेमो फोटो

500 शहरों में होने वाला स्वच्छता सर्वे बुधवार से  होगा। इसमें गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद और आगरा समेत प्रदेश के सभी छोटे और बड़े शहर शामिल रहेंगे। तीन स्तर वाले सर्वेक्षण में 45 फीसदी अंक डॉक्यूमेंटेंशन के होंगे, 30 फीसदी अंक  सिटीजन फीडबैक और 25 फीसदी अंक डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन के होंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से कराए जा रहे इस सर्वेक्षण में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम शहरों में टॉयलेट्स की संख्या, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, खुले में शौच मुक्त, कूड़ा निस्तारण समेत कई बिंदुओं पर गाजियाबाद को परखेंगे।
विज्ञापन


जबकि सिटीजन फीडबैक और डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन के लिए टीम के गाजियाबाद में आने की तारीख भी जल्द ही तय कर दी जाएगी।अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा का कहना है कि निगम की ओर से डॉक्यूमेंटेशन पूरा है। सफाई व्यवस्था के अन्य संसाधन भी डेवलप किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने जनवरी 2016 में भी 75 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया था। गाजियाबाद इसमें भी पिछड़ गया था। यहां न तो मानकों के मुताबिक पब्लिक, कम्युनिटी टॉयलेट्स थे न ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और निस्तारण की व्यवस्था थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed